शुभमन गिल या संजू सैमसन: 21 T20 मुकाबलों के आंकड़ें, असली बादशाह कौन?
Shubman Gill vs Sanju Samson: इस वक्त एशिया कप में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन और स्क्वॉड क्या होगा? इस पर खूब चर्चा हो रही है। आइए इसी कड़ी में गिल और संजू के टी20 आंकड़ों पर बात कर लेते हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
शुभमन गिल और संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025: पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन टी20 क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरे हुए हैं। ऐसे में खबर ये भी हैं कि अभिषेक शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल नहीं, बल्कि संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए पारी का आगाज करते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं, इस बीच शुभमन गिल के नाम ने अचानक इस बहस में एंट्री कर ली है। हाल में इंग्लैंड सीरीज के दौरान सभी ने गिल का जलवा देखा।
रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल बतौर कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने में कामयाब दिखाई दिए। ऐसे में बीसीसीआई उन्हें तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनाना चाहता है। हो सकता है कि एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के उपकप्तान बनाए जाए।
गिल और सैमसन में सीधी टक्कर
शुभमन गिल हर फॉर्मेट में ओपनिंग करना पसंद करते हैं। खासकर लीमिटेड ओवर में वो अब तक पारी का आगाज करते हुए दिखाई दिए हैं। ऐसे में यदि उन्हें एशिया कप 2025 में शामिल किया जाता है, तो उनकी सीधी टक्कर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन से होगी। इसी कड़ी में आइए अब करीब 21टी20 मुकाबले के बाद दोनों के आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
CSK के खिलाफ तबाही कर भी खुश नहीं हैं साई सुदर्शन, मैच के बाद किया यह बड़ा खुलासा, बताया कहां रह गई कमी
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
संजू या गिल किसका किसका औसत/रन बेहतर
21 टी20 मुकाबलों के बाद यदि संजू सैमसन के औसत पर बात करें तो वो 18.82 का है। इस दौरान उन्होंने 320 रन बनाए थे। दूसरी तरफ शुभमन गिल का 21 टी20 के मुकाबलों के बाद 30.42 का औसत है। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 578 रन निकले हैं। इस हिसाब से शुभमन गिल टी20 के 21 मुकाबले के बाद संजू सैमसन से औसत और रन दोनों ही मामलों में आगे हैं। कुल मिलाकर यहां पर पलड़ा गिल का भारी नजर आ रहा है।
स्ट्राइक रेट के मामले में भी आगे हैं गिल
21 टी20 मुकाबलों के बाद गिल का स्ट्राइक रेट 139.27 का रहाहै। इस दौरान उन्होंने न्यूलीलैंड के खिलाफ तीन पारियों ने 184 व श्रीलंका के खिलाफ पांच पारियों में 135.05 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए थे। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ 120 तो जिम्बाब्वे के खिलाफ 125.92 का स्ट्राइक रेट रहा है।
ये भी पढ़ें: अगर वे चाहे तो 45 साल तक…योगराज सिंह ने रोहित शर्मा के आलोचकों को जड़ा करारा तमाचा
वहीं, संजू सैमसन के 21 टी20 मुकाबलों के बाद स्ट्राइक रेट 131.14 का था। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 141.17, श्रीलंका के खिलाफ 125.92, वेस्टइंडीज के खिलाफ 120.75 तो आयरलैंड के खिलाफ 183.33 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। इस मामले में भी गिल संजू से आगे निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
