-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Harmanpreet Singh Said Bilateral Series Against Germany Will Revive The Spirit Of Hockey In Delhi
India vs Germany Hockey: दिल्ली में हॉकी की भावना को पुनर्जीवित करेंगे भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह
- Written By: प्रिया जैस
एशियंन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 अपने नाम करने के बाद अब भारतीय हॉकी टीम अब नए आयामों को छूने के लिए तैयार है। अब अक्टूबर में होनेवाले द्विपक्षीय श्रृंखला का भारतीय हॉकी टीम को इंतजार है। भारतीय कप्तान का कहना है कि ये द्विपक्षीय श्रृंखला हॉकी की भावना को पुनर्जीवित करेगा।

हरमनप्रीत सिंह (सौजन्य-ANI)
नई दिल्ली: चीन को हराकर एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अब भारत अपनी द्विपक्षीय श्रृंखला का इंतजार कर रहा है। भारत और जर्मनी के बीच हॉकी के द्विपक्षीय श्रृंखला की घोषणा हो चुकी है। ये मुकाबले अक्टूबर में आयोजित किए जा रहे है, जिसके लिए भारतीय टीम काफी उत्साहित है।
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह जर्मनी के खिलाफ दो मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि 23 और 24 अक्टूबर को होने वाले मैच से उनकी टीम को खुद को परखने का मौका मिलेगा और इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों में इस खेल के प्रति भावना को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी।
भावना को पुनर्जीवित करेगी
यह दोनों मैच मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले जाएंगे। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक दशक के बाद पुरुषों की अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी होगी। इससे पहले यहां आखिरी बार 2014 में हॉकी वर्ल्ड लीग के मैच खेले गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में पड़ेगा इसका असर
महोबा: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति पर निर्दोष ग्रामीणों को फंसाने के गंभीर आरोप
बाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
अक्टूबर में होगा मुकाबला
हॉकी इंडिया ने घोषणा की, कि भारत का जर्मनी के खिलाफ दो मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला 23 और 24 अक्टूबर को खेला जाएगा।
Germany Tour of India! 🏑 After a heart-stopping encounter at the Paris 2024 Olympics. two hockey powerhouses – India and Germany – are set to face off once more! This time, it's on India's home turf for an electrifying two-match series on October 23-24, 2024, at the iconic… pic.twitter.com/cPEEoluFEB — Hockey India (@TheHockeyIndia) September 24, 2024
यह भी पढ़ें- ENG vs AUS: तीसरे वनडे में 305 रन का लक्ष्य देने के बावजूद क्यों हार गई ऑस्ट्रेलिया, जानें खास वजह
हरमनप्रीत ने हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह श्रृंखला दो टीमों के बीच आपस में खेलने को लेकर ही सीमित नहीं है। इससे दिल्ली में हॉकी की भावना को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी। हमें उम्मीद है कि यह श्रृंखला इस क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।”
स्टेडियम से जुड़ा है इतिहास
उन्होंने कहा,‘‘इतने वर्षों के बाद के बाद दिल्ली में घरेलू प्रशंसकों के सामने खेलना एक टीम के रूप में हमारे लिए वास्तव में विशेष है। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से बहुत सारा इतिहास और यादें जुड़ी हैं और यहां टीम का नेतृत्व करना बड़ा सम्मान होगा।”
हरमनप्रीत ने कहा कि इस महीने के शुरू में चीन में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब जीतने के बाद इस श्रृंखला से टीम को खुद को परखने का एक और मौका मिलेगा। भारतीय कप्तान ने कहा,‘‘जर्मनी विश्व हॉकी में शीर्ष टीमों में से एक है और उनके खिलाफ खेलना हमारे लिए बड़ी चुनौती होगी। यह श्रृंखला हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हमें आगे कई प्रमुख टूर्नामेंट में खेलना है।”
यह भी पढ़ें- पीटी उषा को मिली कानूनी धमकी, IOA कोषाध्यक्ष ने व्यक्तिगत छवि को बदनाम करने का लगाया आरोप
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, ‘‘हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इस श्रृंखला से हमें एक बेहद मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खुद को परखने का मौका मिलेगा।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Harmanpreet singh said bilateral series against germany will revive the spirit of hockey in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में पड़ेगा इसका असर
Aug 03, 2026 | 10:00 PMमहोबा: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति पर निर्दोष ग्रामीणों को फंसाने के गंभीर आरोप
Aug 03, 2026 | 09:59 PMबाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
Aug 03, 2026 | 09:55 PMस्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
Aug 03, 2026 | 09:46 PMBYD का फेस्टिव धमाका, इलेक्ट्रिक कारों पर मिलेगा चार्जिंग कूपन, 2 लाख KM वारंटी और फ्री मेंटेनेंस
Aug 03, 2026 | 09:43 PMसीहोर में दतिया उपचुनाव की जीत की गूंज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न; कही बड़ी बात
Aug 03, 2026 | 09:41 PMशराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
Aug 03, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM










