हार्दिक पांड्या ने माहिका संग रिश्ता किया ऑफिशियल, एक-दूजे का हाथ थामे आए नजर, शेयर की खास PHOTOS
Hardik Pandya News: हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जो काफी वायरल हो रही है और अब यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
हार्दिक पांड्या,माहिका शर्मा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Hardik Pandya And Mahieka Sharma Relationship: इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। क्रिकेटर ने अब अपनी रोमांटिक लाइफ को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल कर दिया है। हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ कई तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग रिएक्शन दे रहे हैं।
दरअसल, इन तस्वीरों में हार्दिक और माहिका एक-दूसरे का हाथ थामकर रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। एक फोटो में माहिका अपने बॉयफ्रेंड के हाथों में हाथ डालकर कैमरे के सामने मुस्कुरा रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। पोस्ट पर फैंस लगातार लाइक्स और कमेंट्स के जरिए अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं।
हार्दिक पांड्या ने माहिका संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
इससे पहले, हार्दिक पांड्या ने अपने जन्मदिन का जश्न भी माहिका शर्मा के साथ मनाया था। कपल ने अपने वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर करते हुए अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी थी। हालांकि, यह पहली बार है जब हार्दिक ने माहिका के साथ तस्वीरें पब्लिक पोस्ट पर शेयर की हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 BO Collection Day 9: वीकेंड पर चमकी किस्मत, शाहिद-कृति की फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं
कॉफी शॉप में टेबल साफ करने से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत मैसी ने सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
क्रिकेटर ने अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि “ब्लेस्ड”, जो उनके खुशहाल रिश्ते की झलक देता है। इसके अलावा हार्दिक ने अपने बेटे अगस्त्य पांड्या की प्यारी तस्वीरें भी साझा की हैं। बाप-बेटे की जोड़ी अपने क्यूट अंदाज के साथ सोशल मीडिया की लाइमलाइट बटोर रही है।
ये भी पढ़ें- लड़के की तलाश में शहर छोड़ पंजाब के पिंड पहुंचीं शहनाज गिल, फिल्म ‘एक कुड़ी’ का ट्रेलर आउट
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
आपको बता दें, हार्दिक पांड्या का नाम पहले उनकी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद कई नामचीन हसीनाओं के साथ जुड़ा था। लेकिन इसके बाद उन्होंने माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। फिलहाल इन वायरल तस्वीरों में हार्दिक और माहिका की बॉन्डिंग, उनके प्यार की गहराई और खुशियों भरे पल साफ दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जहां कुछ फैंस इस तस्वीर को देखकर तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ जमकर आलोचना कर रहे हैं और उन्हेें चीटर बता रहे हैं और अब कपल की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।
