‘बॉर्डर 2’ की टक्कर के बावजूद ‘मर्दानी 3’ का जलवा बरकरार, 9वें दिन की कमाई जानकर खुश हुए फैंस
Rani Mukerji Movie Collection: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। बॉर्डर 2 की टक्कर के बावजूद फिल्म ने 9वें दिन भी अच्छी कमाई दर्ज की।
- Written By: स्नेहा मौर्या
Mardaani 3 Box Office Collection Day 9: रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी दमदार अदाकारी के साथ ‘मर्दानी 3’ में एसएसपी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में बड़े पर्दे पर नजर आ रही हैं। यह फिल्म ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है और रिलीज के साथ ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स हासिल कर रही है। खास बात यह है कि भारी बजट की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से सीधी टक्कर मिलने के बावजूद ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही स्थिर कमाई करते हुए मजबूत शुरुआत की थी। करीब 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में तेजी पकड़ी और 26.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। आठवें दिन भी फिल्म का प्रदर्शन संतोषजनक रहा और इसने 1.85 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।
‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अब बात करें 9वें दिन की, तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के अनुसार शनिवार को फिल्म ने लगभग 1.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वीकेंड का फायदा मिलने की वजह से यह आंकड़ा दिन के अंत तक और बढ़ सकता है। फिलहाल ‘मर्दानी 3’ का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29.24 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शनिवार के फाइनल आंकड़ों के साथ यह फिल्म 30 से 32 करोड़ रुपये के क्लब में आसानी से एंट्री कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
‘मर्दानी 3’ की कहानी एक गंभीर सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। फिल्म की कहानी चाइल्ड ट्रैफिकिंग जैसे जघन्य अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है। एसएसपी शिवानी शिवाजी रॉय को इस बार 93 लापता नाबालिग लड़कियों को बचाने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इस मिशन के दौरान उनका सामना एक खौफनाक विलेन ‘अम्मा’ से होता है।
फिल्म में नजर आए कलाकारों ने जीता दिल
अम्मा के किरदार में मल्लिका प्रसाद नजर आ रही हैं, जिन्होंने एक बेरहम और निर्दयी अपराधी का रोल निभाया है। उनका किरदार सिस्टम को चुनौती देता है और शिवानी के लिए यह केस सिर्फ एक ड्यूटी नहीं बल्कि इंसाफ की लड़ाई बन जाता है।
ये भी पढ़ें- शहनाज गिल ने बेवफाई को किया जस्टिफाई? पुराना वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
मजबूत कहानी, रानी मुखर्जी की पावरफुल परफॉर्मेंस और सामाजिक संदेश के चलते ‘मर्दानी 3’ धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बढ़ाती नजर आ रही है। आने वाले दिनों में फिल्म का कलेक्शन और बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है।
