Ramayan Part 1: ‘मेघनाद’ के रोल के लिए इस एक्टर की हुई एंट्री! विक्रांत मैसी के हाथ से निकली फिल्म
Raghav Juyal Meghnad Role Entry: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में मेघनाद के किरदार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रांत मैसी नहीं, अब इस रोल के लिए राघव जुयाल को चुना गया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण: पार्ट 1 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Nitesh Tiwari Ramayana Part 1: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मेगा बजट माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिनी जा रही है। इस भव्य प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं सनी देओल, लारा दत्ता समेत कई दिग्गज कलाकार अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
इसी बीच फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेघनाद के किरदार के लिए मेकर्स को आखिरकार एक ऐसा एक्टर मिल गया है, जिसने हाल के वर्षों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विक्रांत मैसी नहीं अब इस एक्टर पर लगी मुहर
पहले खबरें थीं कि मेघनाद के रोल के लिए विक्रांत मैसी को अप्रोच किया गया था, लेकिन बात फाइनल नहीं हो पाई। अब वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, नितेश तिवारी ने इस किरदार के लिए राघव जुयाल को चुन लिया है। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि राघव का किरदार ‘रामायण: पार्ट 1’ में नहीं, बल्कि इसके दूसरे पार्ट में नजर आएगा, जो साल 2027 में रिलीज होने की संभावना है। मेकर्स की ओर से फिलहाल इस कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर
‘किल’ से बदली राघव जुयाल की इमेज
राघव जुयाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से की थी। अपने स्लो मोशन डांस स्टाइल की वजह से वह ‘क्रोकरोच’ नाम से मशहूर हुए। इसके बाद उन्होंने कई डांस शोज होस्ट किए और फिर फिल्मों की ओर रुख किया।
उन्होंने ‘एबीसीडी 2’, ‘नवाबजादे’, ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन फिल्म ‘किल’ में उनके नेगेटिव किरदार ने दर्शकों को चौंका दिया। इसी रोल के बाद उन्हें एक मजबूत अभिनेता के तौर पर पहचान मिली।
ये भी पढ़ें- फिर बदली ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट, सलमान खान से होगा अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस क्लैश?
एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल आने वाले समय में ‘किंग’, ‘हसल’ और ‘द पैराडाइस’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी वह लगातार एक्टिव हैं। फिलहाल, अगर यह कास्टिंग फाइनल होती है, तो ‘रामायण’ में मेघनाद के रूप में राघव जुयाल को देखना दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है।
