शहनाज गिल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shehnaaz Gill Cheating Comment: ‘बिग बॉस 13’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली शहनाज गिल आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। शो के दौरान उनकी मासूमियत, बिंदास अंदाज और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी बॉन्डिंग को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। हालांकि, इस बार शहनाज अपनी किसी नई फिल्म या गाने की वजह से नहीं, बल्कि एक पुराने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं।
दरअसल, शहनाज गिल का करीब तीन महीने पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उन्होंने ‘मिर्ची पंजाबी’ के एक पॉडकास्ट के दौरान रिकॉर्ड किया था, जहां वह आजकल के रिश्तों और उनमें बढ़ती बेवफाई पर खुलकर अपनी राय रखती नजर आई थीं। अब वही बयान लोगों को नागवार गुजर रहा है।
वीडियो में शहनाज यह कहती दिखती हैं कि अगर कोई पार्टनर धोखा देता है या बाहर किसी और से जुड़ना चाहता है, तो उसे थोड़ी आज़ादी दे देनी चाहिए। उनके मुताबिक, ऐसा करने से सामने वाला खुद अपनी गलती समझेगा और एक दिन उसे अहसास होगा कि उसने क्या खो दिया। शहनाज ने यह भी कहा कि हर इंसान के अंदर दिल होता है और उसे अपनी जिंदगी जीने का हक है।
Srf romantic ni Shehnaaz har rishte m logun ko maaf kr deti h wo itni achi h khud k use dsrun m bi achai dikhti h logun ko hazam ni ho raha h k iss zamane m bi itni achi insan koi ho skti iss liye pick me girl or pta ni kiya kiya bol use khudko savage smjh rahe hain #ShehnaazGill https://t.co/NyzcFYshnt pic.twitter.com/MTKZIrqMkR — Fairy_Naaz (Sₕₑₕₙᵤaᵣyᥫ᭡) (@fairyy_naazz) February 7, 2026
हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को शहनाज की यह सोच बिल्कुल पसंद नहीं आई। कई लोगों को लगा कि वह रिश्तों में ‘चीटिंग’ को सही ठहराने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की नाराजगी साफ नजर आने लगी।
एक यूजर ने लिखा कि शहनाज गिल महिलाओं को खुद कमजोर दिखा रही हैं और ऐसे बयान समाज के लिए गलत संदेश देते हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि आज के दौर में बेवफाई को रोमांटिक बनाकर पेश करना बेहद शर्मनाक है। कुछ लोगों ने तो यह भी आरोप लगाया कि शहनाज पहले भी रिश्तों और तलाक जैसे मुद्दों पर विवादित बयान दे चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- RSS के 100 साल: मुंबई में हुआ भव्य आयोजन, सलमान और हेमा मालिनी समेत कई बड़ी हस्तियों ने की शिरकत
इस बयान के बाद शहनाज गिल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से इस वायरल वीडियो या ट्रोलिंग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल, शहनाज अपने काम पर फोकस कर रही हैं और अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं, लेकिन यह पुराना बयान एक बार फिर साबित कर रहा है कि सोशल मीडिया पर कही गई हर बात लंबे समय तक पीछा नहीं छोड़ती।