टेनिस प्लेयर के पापा की 'हेट' स्टोरी, समाज के ताने सुन रची बेटी के कत्ल की साजिश

Radhika Yadav Murder Case: इस मामले में पहले कहा गया था कि रील्स बनाने के चक्कर में राधिका यादव के पिता ने उनकी हत्या की थी, लेकिन अब गुरुग्राम पुलिस ने ताजा खुलासा कर इस केस को नया मोड़ दे दिया है।
टेनिस प्लेयर के पापा की 'हेट' स्टोरी, समाज के ताने फिर रची बेटी के कत्ल की साजिश
राधिका यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

भारत की उभरती हुई टेनिस स्टार खिलाड़ी राधिका यादव के बारे में बीते गुरुवार को दुखद खबर सामने आई। दरअसल, राधिका यादव की उनके ही पिता दीपक यादव ने गुरुग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग इस कलयुगी 'बाप' की घिनौनी हरकत से हैरान हैं। पूरे देश में एक पिता की इस हरकत पर चर्चाओं का दौर शुरु हो चुका है।

राधिका यावद गुरुग्राम के सेक्टर 57 की रहने वाली थी। बीते दिन उनके आवास पर दीपक यादव ने उनकी हत्या कर दी। ये घटना तब हुई जब राधिका अपने किचन में थी। स्थानिय पुलिस के मुताबिक 32 बोर रिवाल्वर से पांच राउंड फायर किए गए थे। जिसके बाद राधिका के शरीर में तीन गोलियां लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अब ऐस में सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि एक बाप ने अपनी होनहार टेनिस खिलाड़ी की हत्या क्यों कर दी? इसका कारण पहले राधिका यादव की सोशल मीडिया में गतिविधियां और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में रील्स का पोस्ट करना बताया जा रहा था, लेकिन अब वजह कुछ ज्यादा गंभीर सामने आ रही हैं।

पिता ने क्यों कर दिया खुद की बेटी का कत्ल?

इस मामले पर गुरुग्राम की नई रिपोर्ट सामने आ रही है। इस रिपोर्ट में राधिका यादव के कप्तान के पीछे की कहानी कुछ और ही बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक राधिका गुरुग्राम में एक टेनिस एकेडमी चलाती थी। लेकिन उनके इस काम से दीपक यादव (राधिका यादव के पिता) खुश नहीं थे। वो चाहते थे कि राधिका अकादमी को बंद कर दे। वहीं, राधिका ने अपने पापा के इस सोच का विरोध किया और अकादमी बंद करने से उन्हें मना कर दिया।

रिश्तेदारों के तानो से तंग आ गए राधिका के पिता

इसके बाद दीपक यादव को अपनी बेटी का ये फैसला पसंद नहीं आया। आएदिन उनके रिश्तेदार भी दीपक को ताने मारने लगे। दीपक यादव ने पुलिस के बताया है कि इसके बाद वो पिछले 15 दिनों से मानसिक दबाव में आ गए थे। ऐसे में वो अपनी बेटी राधिका यादव के कारण समाज द्वारा हो रहे अपमान को सहन नहीं कर पाए। जिसके कारण उन्होंने खुद की बेटी का खून करने का मन बना लिया और उसे अंजाम भी दे दिया। वहीं, राधिका की मां का कहना है कि घटना के वक्त उन्हें बुखार था। इसलिए उन्होंने इस बारे में अबतक कोई बयान नहीं दिया।

कौन हैं राधिका यादव?

राधिका यादव एक टेनिस की उभरती हुई खिलाड़ी थीं। उनका जन्म 23 मार्च 2000 को हुआ था। राधिका ने स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की थी। जिसके साल 2018 में उन्होंने 12 की परीक्षा पास की। वो बचपन से ही टेनिस खेल रही थी। जिसके बाद उन्होंने हाल में ही खुद की टेनिस अकादमी शुरु की। इसके पीछे का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को इस खेल के बारे में प्रशिक्षित करना था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com