-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Gout Gout May Break Usain Bolt Record
चीते की रफ्तार से दौड़ा 16 वर्षीय ‘गाउट गाउट’, तोड़ने वाला था उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड, लेकिन…..
- Written By: आंचल लोखंडे
16 वर्षीय धावक मात्र कुछ सेकेंड से चुक़ गए और बोल्ट का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। हालांकि धावक 'गाउट गाउट' का परफॉरमंस इतना उम्दा रहा कि वे उसैन बोल्ट के रेकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए ।

16 वर्षीय धावक मात्र कुछ सेकेंड से चुक़ गए और बोल्ट का रेकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। हालांकी धावक 'गाउट गाउट' का परफॉरमंस इतना उम्दा रहा कि वे उसैन बोल्ट के रेकॉर्ड के बेहद करिब पहुंच गए थे। (सौजन्य : गुगल)
खेल डेस्क : जमैका के पूर्व धावक उसैन बोल्ट को कौन नहीं जानता। चीते की रफ्तार से दौड़ कर उन्होंने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ने की हर धावक की अभिलाषा होती है। इस बार भी 16 वर्षीय धावक मात्र कुछ सेकेंड से चूक गए और बोल्ट का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। हालांकि धावक ‘गाउट गाउट’ का परफॉरमंस इतना उम्दा रहा कि वे उसैन बोल्ट के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए थे। ऑस्ट्रेलिया के 16 साल के स्प्रिंटर गाउट गाउट ने अपनी स्पीड से सभी को हैरान कर दिया। अंडर-18 प्रतियोगिता में 100 मीटर की रेस को उन्होंने महज 10.04 सेकेंड में पूरा कर लिया। वह अंडर-18 100 मीटर रेस की कैटेगरी में चौथे सबसे तेज स्प्रिंटर बन गए हैं।
100 मीटर की रेस में यह युवा खिलाड़ी उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 0.46 सेकेंड के अंतर से चूक गया। बोल्ट ने 2009 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिर्फ 9.58 सेकेंड 100 मीटर की रेस पूरी करके वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 16 साल के गाउट गाउट ने क्वींसलैंड में हुए अंडर-18 ऑल स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इस रेस को पूरा करने के लिए सिर्फ 10.04 सेकेंड का समय लिया। गाउट गाउट भले ही बोल्ट को पीछे नहीं छोड़ पाए लेकिन उनका परफॉरमेंस कमाल का रहा, जिसकी चारों ओर तारीफ हो रही है।
गाउट ने बनाया ये रिकॉर्ड लेकिन नहीं होगी गिनती
ऑस्ट्रेलिया के युवा एथलीट गाउट गाउट ने क्वींसलैंड में अंडर-18 ऑल स्कूल्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर रेस में हिस्सा लिया था। वो रेस में जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए नजर आए। हालांकि, उनके रिकॉर्ड की आधिकारिक रूप से गिनती नहीं की जाएगी, क्योंकि उन्होंने ये प्रदर्शन हीट के दौरान किया था।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेल के दो एथलीट कॉमन वेल्थ 2026 में खेलेंगे तेजस शिर्से और समरदीप गिल, भारतीय टीम में हुआ सलेक्शन
Ancy Sojan Record: एंसी सोजन ने रचा इतिहास, लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में चक्रवाती तूफान का कहर; 135km की रफ्तार से चली हवाएं, 70,000 घरों की बिजली गुल
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
खेल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
200 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड
गाउट गाउट का जन्म 29 दिसंबर 2007 को ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में हुआ था। उनके माता-पिता साउथ सूडान के रहने वाले हैं। उनके जन्म से 2 साल वो ऑस्ट्रेलिया में आकर बस गए थे। दो साल पहले 2022 में गाउट ने ऑस्ट्रेलिया के अंडर-16 100 मीटर और 200 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 14 की उम्र में महज 10.57 सेकेंड में 100 मीटर की रेस पूरी की थी। इसके बाद 15 साल की उम्र में गाउट ने अंडर-18 मेंस 200 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा।
अंडर-20 टाइटल गाउट गाउट के नाम
2023 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था, जहां महज 20.87 सेकेंड में 200 मीटर के रेस को पूरा कर लिया था और फाइनल में जीत हासिल की थी। इसी साल जनवरी में 20.69 सेकेंड के समय के साथ अपने ही रिकॉर्ड तोड़ भी दिया था। गाउट अप्रैल 2024 में 10.48 सेकेंड के साथ ऑस्ट्रेलिया की अंडर-20 टाइटल को भी अपने नाम कर चुके हैं। इतनी ही नहीं वह अगस्त 2024 में अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 200 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता था।
दिलाता है उसैन बोल्ट की याद- फैंस
गाउट गाउट के इस उम्दा परफॉरमंस के बाद खेल जगत में उनके नाम की काफी चर्चा चल रही है। उनके एक फैंस ने कहा कि ये लड़का जल्द ही उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ देगा। एक फैंस ने तारीफ में लिखा- जिस तरह से वह दौड़कर विरोधियों को पीछे छोड़ता है, यह हमें महान खिलाड़ी उसैन बोल्ट की याद दिलाता है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Gout gout may break usain bolt record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














