- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gautam Gambhir Gives Inspiring Speech To West Indies Players Watch Video
‘वेस्टइंडीज को वर्ल्ड क्रिकेट की नहीं बल्कि दुनिया को…’, WI के खिलाड़ियों को गंभीर ने किया मोटिवेट
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Gambhir Inspiring Speech: भारत से हार के बाद गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में वेस्टइंडीज खिलाड़ियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आपका उद्देश्य सिर्फ खेल नहीं, अगली पीढ़ी को प्रेरित करना है।

गौतम गंभीर (फोटो-सोशल मीडिया)
Gautam Gambhir Gives Inspiring Speech: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट के बाद भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज टीम को मोटिवेट किया। उन्होंने इस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई किया। जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरन सैमी ने भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को अपने खिलाड़ियों से बातचीत करने के ड्रेसिंग रूम में आमंत्रित किया। जिसके बाद गौतम गंभीर ने अपने शब्दों से वेस्टइंडीज के खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रेरित किया।
बीसीसीआई ने वीडियो किया शेयर
बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में गौतम गंभीर ने कहा कि जब मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करता हूं तो कई टीमें इसलिए खेलती हैं क्योंकि उन्हें खेल से प्यार है और बहुत कम टीमें हैं जिनके पास वेस्टइंडीज की तरह इस खेल को खेलने का एक उद्देश्य है। आपके पास एक उद्देश्य है और उद्देश्य हमेशा प्यार तथा लगाव से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। जब मैं आप लोगों को देखता हूं, तो मुझे लगता है कि आप वेस्टइंडीज क्रिकेट की अगली पीढ़ी को प्रेरित कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
अब चश्मा लगाकर घूम नहीं सकेंगे क्रिकेटर्स… BCCI ने IPL फाइनल से पहले लिया बड़ा फैसला, बताई ये वजह
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड
उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मेरे लिए यहां खड़े होकर प्रदर्शन के बारे में बात करना आसान है, लेकिन मुझे लगता है कि आपको अपनी दूसरी पारी से प्रेरणा लेनी चाहिये। आपके पास खेलने और अगली पीढ़ी को प्रेरित करने का एक बहुत बड़ा उद्देश्य है। कई बार कई टीमें उद्देश्य की तलाश में रहती हैं और उन्हें वह नहीं मिलता।
यह भी पढ़ें: BCCI ने कोहली-रोहित के भविष्य पर तोड़ी चुप्पी, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अफवाहों पर लगाया विराम
लेकिन आप लोगों को घर पर जितनी मुश्किलें आती हैं, जिन चुनौतियों का आप सामना करते हैं, उसके बावजूद आपके चेहरे पर मुस्कान होना, कड़ी मेहनत करना, देश के लिए खेलना, अगली पीढ़ी को प्रेरित करने की कोशिश करना, वेस्टइंडीज क्रिकेट में सबसे महत्वपूर्ण चीज है।
दुनिया को वेस्टइंडीज क्रिकेट की जरूरत
गंभीर ने कहा कि विश्व क्रिकेट को एक मजबूत वेस्टइंडीज टेस्ट टीम की जरूरत है। उन्होंने कहा मैं एक बात कहना चाहता हूं और यह वो बात है जिस पर मेरा हमेशा से विश्वास रहा है। आपको लग सकता है कि मैं इसे यूं ही कह रहा हूं, लेकिन यह सीधे दिल से है। वेस्टइंडीज क्रिकेट को वर्ल्ड क्रिकेट की जरूरत नहीं है बल्कि विश्व क्रिकेट को वेस्टइंडीज क्रिकेट की जरूरत है। जब आप वह जर्सी पहनते हैं, तो याद रखें, आपके पास कुछ खास करने का मौका है। टी20 प्रारूप खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों के पास ऐसा मौका नहीं होता।
Gautam gambhir gives inspiring speech to west indies players watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














