-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Former Business Partners File Defamation Case Against Ms Dhoni Hearing On January 18
पूर्व बिजनेस पार्टनर्स ने MS Dhoni के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया दर्ज, 18 जनवरी को सुनवाई
- Written By: शुभम सोनडवले

एम एस धोनी (PIC Credit: Social media)
नई दिल्ली. भारत के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड कप विजेता महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर (Mihir Diwakar) और उनकी पत्नी सौम्या दास (Soumya Das) ने उनके खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में मानहानि (Defamation Case) का मुकदमा दायर किया है।
बता दें हाल ही में धोनी ने अपने दो पुराने बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। ये पूरा मामला 15 करोड़ रुपये से जुड़ा हुआ है। इस मामले की सुनवाई 18 जनवरी (गुरुवार) को होगी।
धोनी समेत मीडिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वादी और दिवाकर और दास ने धोनी, कई सोशल मीडिया मंचों और मीडिया घरानों के खिलाफ स्थायी व्यादेश (इनजंक्शन) और क्षतिपूर्ति का अनुरोध करते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वादी ने उन सबको उसके खिलाफ मानहानिकारक और दुर्भावनापूर्ण बयान देने, प्रकाशित और प्रसारित करने से रोकने का अनुरोध किया है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
टेलीग्राम को दिल्ली हाई कोर्ट से तगड़ा झटका! NEET परीक्षा विवाद के बीच बैन हटाने वाली याचिका खारिज
टेलीग्राम अपराधियों और आतंकियों का अड्डा…दिल्ली हाई कोर्ट में सरकार ने दाखिल किया जवाब, जानें क्या कुछ कहा
BREAKING: बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा टेलीग्राम, आज होगी सुनवाई
धोनी के आरोप झूठे
अर्जी में कहा गया है कि पूर्व क्रिकेटर से कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये का कथित अवैध लाभ उठाने और 2017 के अनुबंध के उल्लंघन के संबंध में लगाए गए धोनी के झूठे आरोपों के संबंध में प्रतिवादियों को वादी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने से रोका जाना चाहिए।
धोनी ने क्या लगाए आरोप
हाल ही में, धोनी ने दिवाकर और दास के खिलाफ 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक आपराधिक मामला दर्ज किया था। धोनी के वकील के अनुसार, पति-पत्नी ने क्रिकेट अकादमियों की स्थापना के अनुबंध का पालन नहीं किया। खेल प्रबंधन कंपनी ‘अरका स्पोर्ट्स’ के निदेशक दिवाकर और दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत रांची की अदालत में मामला दायर किया गया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Former business partners file defamation case against ms dhoni hearing on january 18
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














