Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FIFA World Cup 2026 का काउंटडाउन शुरू, जानिए भारतीय समयानुसार कब और किस देश का मैच लाइव देख सकेंगे आप

FIFA World Cup Broadcast Details: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होगा। 48 टीमें 104 मैच खेलेंगी। जानिए सभी ग्रुप, भारतीय समयानुसार मैच शेड्यूल, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jun 10, 2026 | 10:57 AM

फीफा वर्ल्ड कप (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

FIFA World Cup Broadcast in India: 11 जून 2026 (भारतीय समयानुसार 12 जून से 20 जुलाई) से शुरू होने जा रहा फुटबॉल का सबसे बड़ा महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप इस बार काफी रोमांचक होने वाला है। ये पहली बार है जब इस बड़े टूर्मामेंट में दुनिया की कुल 48 टीमें अपना दम दिखाने को तैयार हैं। इस दौरान से सभी टीमें कुल 104 मुकाबले खेलेंगी। इस नए और बड़े फॉर्मेट के लिए चार-चार टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है। सभी ग्रुप की टॉप-2 टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सबसे बेहतरीन टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंच जाएंगी। आप इन सभी मैचों का आनंद भारत में भी ले सकते हैं।

किस ग्रुप में कौन-कौन देश:

  • ग्रुप ए: मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, चेकिया।
  • ग्रुप बी: कनाडा, स्विट्जरलैंड, कतर, बोस्निया और हर्जेगोविना।
  • ग्रुप सी: ब्राजील, मोरक्को, स्कॉटलैंड, हैती।
  • ग्रुप डी: यूएसए, पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की।
  • ग्रुप ई: जर्मनी, इक्वाडोर, आइवरी कोस्ट, कुराकाओ।
  • ग्रुप एफ: नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया।
  • ग्रुप जी: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड।
  • ग्रुप एच: स्पेन, उरुग्वे, सऊदी अरब, केप वर्डे।
  • ग्रुप आई: फ्रांस, सेनेगल, नॉर्वे, इराक।
  • ग्रुप जे: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया, जॉर्डन।
  • ग्रुप के: पुर्तगाल, कोलंबिया, कांगो, उज्बेकिस्तान।
  • ग्रुप एल: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा।

 

भारतीय समयानुसार कब-कब किस देश के मैच खेले जाएंगे

12 जून

सम्बंधित ख़बरें

नेहरू के कालखंड को पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, तो रवि शास्त्री ने प्रधानमंत्री की तारीफों के बांधे पुल

Women’s T20 World Cup: इन पांच युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, नंदिनी शर्मा का नाम भी है शामिल

FIFA World Cup: राइट-बैक की पोजीशन पर खेलने को तैयार इबानेज, बोले- देश का प्रतिनिधित्व करना बड़ी बात

विराट कोहली बने देश के सबसे धनी सेलिब्रिटी, ₹3,542 करोड़ पहुंची ब्रांड वैल्यू, धोनी, शाहरुख और सचिन छूटे पीछे

  • ग्रुप ए: मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका, रात 12:30 बजे से (मेक्सिको सिटी)
  • ग्रुप ए: साउथ कोरिया बनाम चेकिया, सुबह 7:30 बजे से (जापोपान)

13 जून

  • ग्रुप बी: कनाडा बनाम बोस्निया और हर्जेगोविना, रात 12:30 बजे से (टोरंटो)
  • ग्रुप डी: यूएसए बनाम पराग्वे, सुबह 6:30 बजे से (लॉस एंजिल्स)

14 जून

  • ग्रुप बी: कतर बनाम स्विट्जरलैंड, रात 12:30 बजे से (सांता क्लारा)
  • ग्रुप सी: ब्राजील बनाम मोरक्को, सुबह 3:30 बजे से (न्यू जर्सी)
  • ग्रुप सी: हैती बनाम स्कॉटलैंड, सुबह 6:30 बजे से (फॉक्सबोरो)
  • ग्रुप डी: ऑस्ट्रेलिया बनाम तुर्की, सुबह 9:30 बजे से (वैंकूवर)
  • ग्रुप ई: जर्मनी बनाम कुराकाओ, रात 10:30 बजे से (ह्यूस्टन)

15 जून

  • ग्रुप एफ: नीदरलैंड बनाम जापान, रात 1:30 बजे से (अर्लिंग्टन)
  • ग्रुप ई: आइवरी कोस्ट बनाम इक्वाडोर, सुबह 4:30 बजे से (फिलाडेल्फिया)
  • ग्रुप एफ: स्वीडन बनाम ट्यूनीशिया, सुबह 7:30 बजे से (ग्वाडलजारा)
  • ग्रुप एच: स्पेन बनाम केप वर्डे, रात 9:30 बजे से (अटलांटा)

16 जून

  • ग्रुप जी: बेल्जियम बनाम मिस्र, रात 12:30 बजे से (सिएटल)
  • ग्रुप एच: सऊदी अरब बनाम उरुग्वे, सुबह 3:30 बजे से (मियामी)
  • ग्रुप जी: ईरान बनाम न्यूजीलैंड, सुबह 6:30 बजे से (लॉस एंजिल्स)

17 जून

  • ग्रुप आई: फ्रांस बनाम सेनेगल, रात 12:30 बजे से (न्यू जर्सी)
  • ग्रुप आई: इराक बनाम नॉर्वे, सुबह 3:30 बजे से (फॉक्सबोरो)
  • ग्रुप जे: अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया, सुबह 6:30 बजे से (कैनसस सिटी)
  • ग्रुप जे: ऑस्ट्रिया बनाम जॉर्डन, सुबह 9:30 बजे से (सांता क्लारा)
  • ग्रुप के: पुर्तगाल बनाम कांगो, रात 10:30 बजे से (ह्यूस्टन)

18 जून

  • ग्रुप एल: इंग्लैंड बनाम क्रोएशिया, रात 1:30 बजे से (अर्लिंग्टन)
  • ग्रुप एल: घाना बनाम पनामा, सुबह 4:30 बजे से (टोरंटो)
  • ग्रुप के: उज्बेकिस्तान बनाम कोलंबिया, सुबह 7:30 बजे से (मेक्सिको सिटी)

18 जून

  • ग्रुप ए: चेकिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रात 9:30 बजे से (अटलांटा)

19 जून

  • ग्रुप बी: स्विट्जरलैंड बनाम बोस्निया और हर्जेगोविना, सुबह 12:30 बजे से (लॉस एंजिल्स)
  • ग्रुप बी: कनाडा बनाम कतर, सुबह 3:30 बजे से (वैंकूवर)
  • ग्रुप ए: मेक्सिको बनाम दक्षिण कोरिया, सुबह 6:30 बजे से (जापोपान)

20 जून

  • ग्रुप डी: यूएसए बनाम ऑस्ट्रेलिया, सुबह 12:30 बजे से (सिएटल)
  • ग्रुप सी: स्कॉटलैंड बनाम मोरक्को, सुबह 3:30 बजे से (फॉक्सबोरो)
  • ग्रुप सी: ब्राजील बनाम हैती, सुबह 6:00 बजे से (फिलाडेल्फिया)
  • ग्रुप डी: तुर्की बनाम पराग्वे, सुबह 8:30 बजे से (सांता क्लारा)
  • ग्रुप एफ: नीदरलैंड बनाम स्वीडन, रात 10:30 बजे से (ह्यूस्टन)

21 जून

  • ग्रुप ई: जर्मनी बनाम आइवरी कोस्ट, रात 1:30 बजे से (टोरंटो)
  • ग्रुप ई: इक्वाडोर बनाम कुराकाओ, सुबह 5:30 बजे से (कैनसस सिटी)
  • ग्रुप एफ: ट्यूनीशिया बनाम जापान, सुबह 9:30 बजे से (ग्वाडलहारा)
  • ग्रुप एच: स्पेन बनाम सऊदी अरब, रात 9:30 बजे से (अटलांटा)

22 जून

  • ग्रुप जी: बेल्जियम बनाम ईरान, रात 12:30 बजे से (लॉस एंजिल्स)
  • ग्रुप एच: उरुग्वे बनाम केप वर्डे, सुबह 3:30 बजे से (मियामी)
  • ग्रुप जी: न्यूजीलैंड बनाम मिस्र, सुबह 6:30 बजे से (वैंकूवर)
  • ग्रुप जे: अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रिया, रात 10:30 बजे से (अर्लिंग्टन)

23 जून

  • ग्रुप आई: फ्रांस बनाम इराक, सुबह 5:30 बजे से (फिलाडेल्फिया)
  • ग्रुप आई: नॉर्वे बनाम सेनेगल, सुबह 5:30 बजे से (टोरंटो)
  • ग्रुप जे: जॉर्डन बनाम अल्जीरिया, सुबह 8:30 बजे से (सांता क्लारा)
  • ग्रुप के: पुर्तगाल बनाम उज्बेकिस्तान, रात 10:30 बजे से (ह्यूस्टन)

24 जून

  • ग्रुप एल: इंग्लैंड बनाम घाना, रात 1:30 बजे से (फॉक्सबोरो)
  • ग्रुप एल: पनामा बनाम क्रोएशिया, सुबह 4:30 बजे से (फॉक्सबोरो)
  • ग्रुप के: कोलंबिया बनाम कांगो, सुबह 7:30 बजे से (जापोपान)

25 जून

  • ग्रुप बी: स्विट्जरलैंड बनाम कनाडा, रात 12:30 बजे से (वैंकूवर)
  • ग्रुप बी: बोस्निया और हर्जेगोविना बनाम कतर, रात 12:30 बजे से (सिएटल)
  • ग्रुप सी: मोरक्को बनाम हैती, सुबह 3:30 बजे से (अटलांटा)
  • ग्रुप सी: स्कॉटलैंड बनाम ब्राजील, सुबह 3:30 बजे से (मियामी)
  • ग्रुप ए: दक्षिण अफ्रीका बनाम दक्षिण कोरिया, सुबह 6:30 बजे से (ग्वाडलहारा)
  • ग्रुप ए: चेकिया बनाम मैक्सिको, सुबह 6:30 बजे से (मैक्सिको सिटी)

26 जून

  • ग्रुप ई: कुराकाओ बनाम आइवरी कोस्ट, रात 1:30 बजे से (फिलाडेल्फिया)
  • ग्रुप ई: इक्वाडोर बनाम जर्मनी, रात 1:30 बजे से (न्यू जर्सी)
  • ग्रुप एफ: ट्यूनीशिया बनाम नीदरलैंड, सुबह 4:30 बजे से (कैनसस सिटी)
  • ग्रुप एफ: जापान बनाम स्वीडन, सुबह 4:30 बजे से (अर्लिंग्टन)
  • ग्रुप डी: तुर्की बनाम यूएसए, सुबह 7:30 बजे से (लॉस एंजिल्स)
  • ग्रुप डी: पराग्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया, सुबह 7:30 बजे से (सांता क्लारा)

27 जून

  • ग्रुप आई: नॉर्वे बनाम फ्रांस, सुबह 12:30 बजे से (फॉक्सबोरो)
  • ग्रुप आई: सेनेगल बनाम इराक, सुबह 12:30 बजे से (टोरंटो)
  • ग्रुप एच: केप वर्डे बनाम सऊदी अरब, सुबह 5:30 बजे से (ह्यूस्टन)
  • ग्रुप एच: उरुग्वे बनाम स्पेन, सुबह 5:30 बजे से (जापोपान)
  • ग्रुप जी: न्यूजीलैंड बनाम बेल्जियम, सुबह 8:30 बजे से (वैंकूवर)
  • ग्रुप जी: मिस्र बनाम ईरान, सुबह 8:30 बजे से (सिएटल)

28 जून

  • ग्रुप एल: पनामा बनाम इंग्लैंड, रात 2:30 बजे से (न्यू जर्सी)
  • ग्रुप एल: क्रोएशिया बनाम घाना, रात 2:30 बजे से (फिलाडेल्फिया)
  • ग्रुप के: कोलंबिया बनाम पुर्तगाल, सुबह 5:00 बजे से (मियामी)
  • ग्रुप के: कांगो बनाम उज्बेकिस्तान, सुबह 5:00 बजे से (अटलांटा)
  • ग्रुप जे: अल्जीरिया बनाम ऑस्ट्रिया, सुबह 7:30 बजे से (कैनसस सिटी)
  • ग्रुप जे: जॉर्डन बनाम अर्जेंटीना, सुबह 7:30 बजे से (अर्लिंग्टन)

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup से पहले नेमार पर आया बड़ा अपडेट, शुरूआती मैचों से रह सकते हैं बाहर; CBF ने दिया ये बड़ा बयान

ग्रुप स्टेज 28 जून को खत्म होगा और 29 जून से 4 जुलाई तक ‘राउंड ऑफ 32’ खेला जाएगा। इसके बाद 4 से 8 जुलाई के बीच ‘राउंड ऑफ 16’ होगा, जबकि क्वार्टर फाइनल 10 जुलाई से 12 जुलाई तक खेले जाएंगे। दो सेमीफाइनल मैच क्रमशः अर्लिंग्टन और अटलांटा में 15 और 16 जुलाई को होंगे। तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ 19 जुलाई को मियामी में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 20 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित होगा।

IANS इनपुट के साथ

Fifa world cup 2026 india broadcast schedule match timings live streaming guide

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2026 | 10:13 AM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Football News
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.