FIFA World Cup से पहले नेमार पर आया बड़ा अपडेट, शुरूआती मैचों से रह सकते हैं बाहर; CBF ने दिया ये बड़ा बयान

FIFA World Cup 2026 से पहले नेमार की फिटनेस ब्राजील के लिए चिंता बनी हुई है। हालांकि सीबीएफ के अनुसार उनकी रिकवरी सही दिशा में बढ़ रही है, लेकिन शुरुआती मैचों में खेलना मुश्किल लग रहा है।
Major update on Neymar ahead of the FIFA World Cup; he could miss the opening matches; CBF issues this significant statement.
Photo Source: Getty Image
Published on
Updated on

FIFA World Cup 2026 Neymar Injury: मौजूदा वक्त में ब्राजील के स्टार फॉरवर्ड नेमार की इंजरी फीफा विश्व कप 2026 से पहले टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता है। हालांकि, ब्राजीलियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (सीबीएफ) ने कहा है कि नेमार इंजरी से रिकवरी की पूरी कोशिश कर रहे हैं और इसका परिणाम भी दिख रहा है। बाकी इस स्टार खिलाड़ी की रिकवरी के लिए भरपूर कोशिश की जा रही है।

रिकवरी का पता लगाने के लिए किया MRI

सीबीएफ ने नेमार के बारे में अपडेट देते हुए बताया कि स्टार फॉरवर्ड के दाहिने पैर में ग्रेड टू पिंडली की चोट से उनकी रिकवरी का पता लगाने के लिए एमआरआई स्कैन किया गया। 34 साल के नेमार की रिकवरी उम्मीद के मुताबिक है। वह एक खास योजना के तहत इलाज लेते रहेंगे।

उपलब्धता पर कोई अपडेट नहीं

शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, "सीबीएफ ने यह नहीं बताया कि वह खेलने के लिए कब तक उपलब्ध होंगे।" स्थानीय मीडिया के मुताबिक वह कम से कम दूसरे ग्रुप मैच तक उपलब्ध नहीं रहेंगे।

79 गोल दाग चुके हैं नेमार

नेमार ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 128 इंटरनेशनल मैचों में 79 गोल किए हैं। इंजरी की वजह से अक्टूबर 2023 के बाद से वह राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेले हैं। हाल में उन्हें अपने क्लब सैंटोस के लिए खेलते हुए मई इंजरी हुई थी। स्टार खिलाड़ी की पिंडली में चोट लगी थी।

23वीं बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी ब्राजील फुटबॉल टीम

ब्राजील अपने वर्ल्ड कप कैंपेन की शुरुआत शनिवार को मोरक्को के खिलाफ करेगा। इसके बाद उसका सामना हैती और स्कॉटलैंड से होगा। नेमार शुरुआती दो मैचों से बाहर रह सकते हैं। ब्राजील अगले साल रिकॉर्ड 23वीं बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा। ब्राजील एकमात्र ऐसी टीम है जिसने विश्व कप के हर एडिशन में हिस्सा लिया है।

पूरे करियर में इंजरी की वजह से परेशान रहे 34 साल के नेमार ने संकेत दिया है कि अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में आयोजित होने वाला फीफा विश्व कप 2026 उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा।

IANS इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com