Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ZIM vs IND T20: ईशान-तिलक का बल्ला गरजा, अभिषेक की गेंदबाजी का कहर; भारत ने 90 रन से जीतकर सीरीज पर किया कब्जा

ZIM vs IND 2nd T20I: भारत ने दूसरे T20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के दमदार प्रर्दशन ने ये शानदार जीत दिलाई।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 26, 2026 | 07:13 AM

भारत बनाम जिम्बाब्वे (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

India Beat Zimbabwe By 90 Runs In 2nd T20I: हरारे स्पोर्टस कल्ब में चल रहे भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराकर टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा भी कर लिया है। । टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोए और 219 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई और उनकी टीम 17.5 ओवर में 129 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

ईशान और तिलक की शानदार साझेदारी

टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ये भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार दूसरा मुकाबला था, जिसमें वो टॉस हार गए। भारत की ओर से ईशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 60 नाॅटआउट रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी कर के टीम को 200 रन के पार पहुंचाया।

जिम्बाब्वे की अच्छी शुरुआत

भारतीय बल्लेबाजों द्वारा दिए गए 220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत तेज रही। ब्रायन बेनेट ने 19 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। हालांकि इसके बाद विकेटों का सिलसिला शुरू हुआ और पूरी टीम 129 रन पर ऑलआउट हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

21 साल बाद वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची अनाहत सिंह, इतिहास रचने से एक जीत दूर

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में चाड ले क्लोस का ऐतिहासिक कारनामा, 19वां मेडल जीतकर रचा इतिहास

CWG 2026: झंडू कुमार के पहले मेडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, बोले- पूरे देश को किया प्रेरित

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: स्विमिंग में ऑस्ट्रेलिया का जलवा, तीन स्वर्ण के साथ की शानदार शुरुआत

भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रर्दशन

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे दमदार गेंदबाजी करते हुए 2.5 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट झटके। अपना पहला मैच खेल रहे यश ठाकुर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट हासिल किए। प्रिंस यादव ने भी दो विकेट लिए, हालांकि चोट लगने के कारण उन्हें बीच मैच में मैदान छोड़ना पड़ा।

यह भी पढ़ें- सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट

कप्तान अय्यर की पहली T20 जीत

इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की T20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।श्रेयस अय्यर के लिए भी ये सीरीज खास रही है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर शुरुआती छह हार झेलने के बाद उन्होंने पहले T20 में कप्तान के तौर पर पहली जीत दर्ज की थी और अब दूसरे मुकाबले में जीत के साथ भारत को सीरीज भी जिता दी।

Zim vs ind 2nd t20 india win series 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 07:13 AM

Topics:  

  • India Cricket Team
  • Shreyas Iyer
  • Sports News
  • Zimbabwe Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.