Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत

Prince Yadav Injury: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20 में जीत के बाद तीसरे मैच में भारतीय टीम के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की चोट के कारण प्लेइंग में बदलाव तय माना जा रहा है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 26, 2026 | 07:51 AM

श्रेयस अय्यर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shreyas Iyer Statement On India Playing 11 Changes: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20 में 90 रन की शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने संकेत दिए हैं कि रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसकी वजह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की चोट है।

प्लेइंग में किए जाएगें बदलाव

दूसरे T20 के दौरान प्रिंस यादव गेंदबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए। चोट लगने से पहले वो दो विकेट झटक चुके थे, लेकिन इसके बाद मैदान छोड़ने पर मजबूर हो गए। मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘दुर्भाग्य से हमारे एक खिलाड़ी को चोट लगी है, इसलिए कल यानी रविवार के मैच में टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।’

Prince Yadav is forced off the field after pulling up with a suspected hamstring injury during his run-up. 📸: Fancode I #ZIMvIND | #PrinceYadav | #TeamIndia pic.twitter.com/tOhcdOoNcc — CricTracker (@Cricketracker) July 25, 2026

सम्बंधित ख़बरें

ZIM vs IND T20: ईशान-तिलक का बल्ला गरजा, अभिषेक की गेंदबाजी का कहर; भारत ने 90 रन से जीतकर सीरीज पर किया कब्जा

सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट

21 साल बाद वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची अनाहत सिंह, इतिहास रचने से एक जीत दूर

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में चाड ले क्लोस का ऐतिहासिक कारनामा, 19वां मेडल जीतकर रचा इतिहास

भारतीय टीम के बोनस रन

इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जीत के बाद अय्यर ने ईशान किशन 81 रन और तिलक वर्मा 60 रन नाॅटआउट रनों की पारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम को 180 से 200 रन के बीच स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन 219 तक पहुंचना टीम के लिए अतिरिक्त बोनस साबित हुआ।

ईशान किशन बने मैच के हीरो

मैच के हीरो रहे ईशान किशन ने बताया कि हरारे की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। उनके अनुसार गेंद असमान उछाल ले रही थी, इसलिए बड़ी साझेदारियां बनाना बेहद जरूरी था।  वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुआत कर रहे तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए। मैच के बाद उन्होंने बताया कि कप्तान के साथ उनकी रणनीति धीमी गेंदों का अधिक इस्तेमाल करने की थी और इस पिच पर यह योजना पूरी तरह सफल रही।

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत की बल्लेबाजी की सराहना की और माना कि उनकी टीम को फील्डिंग में काफी सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी भी लेते हुए कहा कि अंतिम मुकाबले में उन्हें कप्तान के तौर पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

PRINCE YADAV ANOTHER ADDITION TO THE INJURED LIST
HAMSTRING AFTER HAMSTRING WHAT THE HELL IS GOING ON IN INDIAN CRICKET pic.twitter.com/teQ7aAs0b4
— justacricketlover (@imkmalhotra) July 25, 2026

प्रिंस का शुरुआती क्रिकेट दौर

खास बात ये है कि प्रिंस यादव दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 17 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने 7.3 ओवर में 56 रन देकर दो विकेट लेकर शानदार छाप छोड़ी थी।

यह भी पढ़ें- ZIM vs IND T20: ईशान-तिलक का बल्ला गरजा, अभिषेक की गेंदबाजी का कहर; भारत ने 90 रन से जीतकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। अब टीम इंडिया की नजर आज शाम 4:30 बजे शुरु होने वाले तीसरे T20 में जीत के साथ जिम्बाब्वे को पूरी तरह से हराने पर होगी।

Ind vs zim 3rd t20 playing 11 prince yadav injury update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 07:51 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • India Cricket Team
  • Sports News
  • Zimbabwe Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.