FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
Jordan Football Team: फीफा विश्व कप 2026 में केप वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान पहली बार खेलेंगे। 48 टीमों वाले टूर्नामेंट में कुल 104 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
- Written By: संजय बिष्ट
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डेब्यू करेंगी चार टीमें (फोटो- IANS)
Four teams will make their debut in FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है और इस बार टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले इस विश्व कप में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार चार ऐसी राष्ट्रीय टीमें भी विश्व कप का हिस्सा होंगी, जिन्होंने इससे पहले कभी फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर कदम नहीं रखा था। इन टीमों के शामिल होने से टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया है।
ये चार टीमें करेंगी पहली बार डेब्यू
पहली बार फुटबॉल विश्व कप खेल रही 4 टीमें काबो वर्डे (केप वर्डे), कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान हैं। केप वर्डे को ग्रुप ‘एच’ में रखा गया है। इस ग्रुप में 2010 की चैंपियन स्पेन, 1930 और 1950 की विजेता उरुग्वे और सऊदी अरब है। कुराकाओ विश्व कप में ग्रुप ‘ई’ का हिस्सा है। इस ग्रुप की बड़ी टीम जर्मनी है, जो 1954, 1974, 1990 और 2014 में चैंपियन रही है। इसके अलावा, इक्वेडोर और आइवरी कोस्ट भी इस ग्रुप में शामिल हैं।
जॉर्डन ‘J’ ग्रुप में
जॉर्डन को ग्रुप ‘जे’ में रखा गया है। इस ग्रुप की बड़ी टीम अर्जेंटीना है, जो 1978, 1986 और 2022 में खिताब जीत चुकी है। ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं। अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी का संभवत: यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। इसलिए ग्रुप की सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए मेसी के साथ खेलने का ये आखिरी मौका हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
FIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
‘K’ ग्रुप में उज्बेकिस्तान
उज्बेकिस्तान ग्रुप ‘के’ में है। इस ग्रुप में कोलंबिया, पुर्तगाल और कांगो हैं। इस ग्रुप की सबसे बड़ी टीम पुर्तगाल है। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल अपना पहला विश्व कप जीतने की तैयारी कर रही है। 41 साल के रोनाल्डो का संभवत: यह आखिरी विश्व कप है। इसलिए ग्रुप की सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए रोनाल्डो के साथ खेलने का ये आखिरी मौका हो सकता है।
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
कतर फीफा विश्व कप 2022 का मेजबान था। बतौर मेजबान, कतर को विश्व कप खेलने का मौका पिछली बार मिल गया था। आगामी विश्व कप में, कतर पहली बार अपनी क्षमता के आधार पर खेलेगा। कतर ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। कतर को ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में कतर के साथ स्विट्जरलैंड, कनाडा, और बोस्निया और हर्जेगोविना हैं। सभी 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से 2 श्रेष्ठ टीम और तीसरे स्थान की 8 श्रेष्ठ टीमें नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी।
IANS इनपुट के साथ
