- Hindi News »
- Sports »
- Fifa Meeting Today For Claiming The Name Of Host As Saudi Arabia For 2034
फीफा 2034 की मेजबानी के लिए बैठक आज, सऊदी अरब के नाम पर लगेगी मुहर, जानें क्या कुछ दिखेगा नया
फुटबॉल के लिए सबसे प्रतिष्ठित और विश्व प्रसिद्ध फीफा टूर्नामेंट के लिए फीफा बुधवार को अपनी विशेष बैठक करेगा, जहां फीफा 2034 में होने वाले विश्व कप के मेजबान के रूप में सऊदी अरब का नाम घोषित करेगा।
- Written By: प्रिया जैस

फीफा 2034 की मेजबानी बैठक (सौजन्य-सोशल मीडिया, प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: विश्व फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा बुधवार को अपनी विशेष बैठक करेगा, जहां फीफा 2034 में होने वाले विश्व कप के मेजबान के रूप में सऊदी अरब के दावे पर अंतिम मोहर लगाएगा। साथ ही 2030 में होने वाले विश्व कप का आयोजन में तीन महाद्वीप और छह देश को शामिल करने के निर्णय की भी पुष्टि करेगा।
इस विश्व कप की मेजबानी भले ही तीन देशों स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को को सौंपी गई है, लेकिन इसके तीन मैच दक्षिण अमेरिकी देशों में खेले जाएंगे। फीफा इसके लिए बुधवार को ज्यूरिख में एक विशेष कांग्रेस का आयोजन करेगा। इस बैठक में उसके 211 सदस्य ऑनलाइन भाग लेंगे।
देश सकते है सीधा प्रसारण
इसका सीधा प्रसारण भी देखा जा सकता है क्योंकि फीफा मुख्यालय में बंद कमरे में होने वाली बैठक का इसकी वेबसाइट पर सीधा प्रसारण किया जा सकता है। विश्व कप 2030 और 2034 मेजबानों की पुष्टि पंजीकृत वोट के बजाय संयुक्त निर्णय से की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: लगातार तीसरी बार फुटबॉल के इस महाकुंभ में जगह नहीं बना पाई इटली, तय हुईं सभी 48 टीमें
FIFA World Cup 2026 के लिए इराक ने किया क्वालीफाई, 40 साल बाद टीम खेलेगी फुटबॉल वर्ल्ड कप
FIFA World Cup 2026 में हिस्सा लेने से कोई रोक नहीं सकता, डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर ईरान टीम ने किया पलटवार
नीदरलैंड के कप्तान ने किया FIFA का जिक्र, टीम इंडिया के खिलाफ मैच से पहले क्यों याद आए फुटबॉल के बड़े उलटफेर
फीफा ने 2026 में होने वाले विश्व कप की मेजबानी के लिए जून 2018 में मास्को में हुए मतदान में प्रत्येक सदस्य की पसंद का खुलासा किया था। तब अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको ने इसकी संयुक्त मेजबानी हासिल की थी। उन्होंने मेजबानी की इस दौड़ में मोरक्को के विरुद्ध 134-65 वोट से जीत हासिल किए थे।
खेल जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2030 फीफा विश्व कप की मेजबानी करना चाहता था सऊदी अरब
2022 में ही सऊदी अरब ने 2030 में होने वाले विश्व कप को मिस्त्र, ग्रीस या इटली के साथ मिलकर आयोजित करने की इच्छा जाहिर कर दी थी। हालांकि, यूएफा ने इसे मान्य नहीं किया था। इसके बाद 2034 विश्व कप के लिए एशिया की फुटबाल चलाने वाली संस्था ने आस्ट्रेलिया को दरकिनार करके सऊदी को आगे बढ़ा दिया।
उरुग्वे में 100 साल बाद फुटबाल विश्व कप के मुकाबले
उरुग्वे ने 1930 में पहले विश्व कप फुटबाल टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। अब वह 2030 में होने वाले विश्व कप के पहले मैच की मेजबानी भी करेगा। जानकारी दें कि इससे पहले उद्घाटन समारोह भी इसी देश में आयोजित किया जाएगा। उरुग्वे के अलावा अर्जेंटीना और पराग्वे भी 2030 में होने वाली प्रतियोगिता के एक-एक मैच की मेजबानी करेंगे।
2030 में क्या-क्या होगा?
इस फीफा विश्व कप के लिए कुल 24 स्टेडियमों के इस्तेमाल करने का प्रस्ताव है जिसमें 11 स्पेन, 3 पुर्तगाल और 6 मोरक्को के भी है। फाइनल के लिए कासाब्लांका में 115000 दर्शकों की क्षमता रखने वाला स्टेडियम बनाए जाने का भी प्लान है। 21 जुलाई का फाइनल मोरक्को और स्पेन दोनों आयोजित करने की इच्छा रखते हैं। सबसे लंबे विश्व कप की शुरुआत 8-9 जून को दक्षिण अमेरिका में तीन मैचों के साथ हो सकती है।
प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी कानूनी सुरक्षा?
कतर ने विश्व कप के लिए बड़े पैमाने पर एक दशक तक निर्माण कार्य कराए थे, जिसमें प्रवासी श्रमिकों को बहुत मुश्किलें हुई थी। सैकड़ों की जान गई थी और हजारों की संख्या में श्रमिक दल प्रभावित हुए थे। सऊदी अरब को आगामी फीफा के लिए निर्माण कार्य कराने होंगे, इसके लिए क्या प्रवासी श्रमिकों के लिए कानूनी सुरक्षा लागू की जाएगी? फीफा ने दावा किया है कि सऊदी विश्व कप “मानवाधिकारों पर सकारात्मक प्रभाव के लिए महत्वपूर्ण अवसर” के साथ बदलाव भी ला सकता है।
फीफा से जुड़ी कुछ खास बातें
1. ये दूसरी बार होगा जब फीफा विश्व कप खाड़ी देश में खेला जाएगा। इससे पहले ये विश्व कप 2022 में कतर में खेला गया था।
2. सऊदी अरब 92000 दर्शकों की क्षमता वाला नया फुटबाल स्टेडियम रियाद में बनाएगा।
3 एशिया को तीसरी बार फीफा का आयोजन करने का मौका मिला है। इससे पहले 2002 में जापान और दक्षिण कोरिया और 2022 में कतर में आयोजन किया गया था।
4. 2034 विश्व कप में कुल 104 मैच होंगे, जिसकी सऊदी अरब अकेले ही मेजबानी करना चाहता है।
Fifa meeting today for claiming the name of host as saudi arabia for 2034
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMबेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM














