कपिल शर्मा शो में महिला टीम का धमाका! स्मृति मंधाना को छोड़ टीम के सभी सितारे पहुंचे, देंखे वीडियो
Indian Women Cricket Team: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराने के बाद अब टीम कपिल शर्मा शो में नजर आई, जिसका वीडियो सामने आया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारतीय महिला टीम कपिल शर्मा शो में पहुंची (फोटो- सोशल मीडिया)
Indian women’s Cricket Team in The Kapil Sharma Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन शुरू हो चुका है और पहले एपिसोड की मेहमान प्रियंका चोपड़ा रहीं। अब मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम नजर आ रही है। यह प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और फैंस में शो को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
स्मृति मंधाना की गैरमौजूदगी ने खींचा ध्यान
प्रोमो में हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स समेत कई स्टार खिलाड़ी दिखाई दे रही हैं, लेकिन टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना शो में नजर नहीं आ रही हैं। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठा रहे हैं और कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि शो में स्मृति की कमी साफ महसूस हो रही है।
कपिल शर्मा और खिलाड़ियों की मजेदार बातचीत
प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा और महिला खिलाड़ियों के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिलती है। कपिल, कप्तान हरमनप्रीत कौर से महिला विश्व कप जीत के बाद किए गए भांगड़ा डांस को लेकर सवाल करते हैं। इस पर हरमनप्रीत हंसते हुए जवाब देती हैं कि यह आइडिया स्मृति मंधाना का था। इसी बातचीत के दौरान जेमिमा रोड्रिग्स मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि स्मृति ने धमकी दी थी कि अगर भांगड़ा नहीं किया तो वह जिंदगी भर बात नहीं करेंगी। यह पूरा सीन दर्शकों को खूब हंसा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
INDIA WOMEN’S TEAM AT THE GREAT INDIAN KAPIL SHARMA SHOW. ♥️🇮🇳 pic.twitter.com/RGkynJ022l — Tanuj (@ImTanujSingh) December 25, 2025
महिला विश्व कप जीत के बाद जश्न का माहौल
भारतीय महिला टीम ने नवंबर 2025 में महिला विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों का कपिल शर्मा शो में आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। प्रोमो में सभी खिलाड़ी बेहद हल्के-फुल्के और मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।
फैंस को फुल एपिसोड का इंतजार
प्रोमो रिलीज होते ही क्रिकेट और एंटरटेनमेंट फैंस फुल एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग खिलाड़ियों के मजेदार किस्से सुनने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, कई फैंस यह भी कह रहे हैं कि अगर स्मृति मंधाना शो में होतीं तो एपिसोड और भी खास बन जाता।
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर की चोट पर बड़ा अपडेट, रिकवरी के लिए बेंगलुरु स्थित NCA पहुंचे स्टार बल्लेबाज
यह पहली बार नहीं है जब स्मृति मंधाना किसी बड़े टीवी शो में नजर नहीं आई हों। इससे पहले जब भारतीय महिला टीम कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची थी, तब भी स्मृति शो का हिस्सा नहीं बन सकी थीं। ऐसे में एक बार फिर उनकी गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है।
