-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- England Beat Australia By Eight Wickets Scored A Hat Trick Of Victory Cleared The Way For The Semi Finals
इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को आठ विकेट हराकर लगाई जीत की हैट्रिक, किया सेमीफइनल का रास्ता साफ
- Written By: शुभम सोनडवले

Photo source: ICC's Twitter handle
दुबई. इंग्लैंड ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की 32 गेंद में पांच चौके और पांच छक्कों से सजी 71 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी से शनिवार को यहां आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप एक मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलिया को 50 गेंद रहते आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर तीसरी जीत दर्ज की। बेहतरीन फार्म में चल रही इंग्लैंड की टीम छह अंक लेकर ग्रुप एक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है जिससे उसका नेट रन रेट + 3.95 हो गया है और उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का है।
आस्ट्रेलियाई टीम इस करारी हार के बाद दूसरे स्थान से खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है और चार अंक से उनका नेट रन रेट -0.627 हो गया है। आस्ट्रेलियाई टीम खराब शुरूआत के बाद 20 ओवर में 125 रन पर सिमट गयी। उसके लिये कप्तान आरोन फिंच ने मुश्किल परिस्थितियों में 44 रन की पारी खेली और एशटन एगर (20) के साथ छठे विकेट के लिये 47 रन की साझेदारी कर यह स्कोर बनाने में मदद की। इंग्लैंड ने बटलर और जेसन रॉय (22 रन) द्वारा की गयी शानदार शुरूआत से 11.4 ओवर में दो विकेट पर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की। बटलर ने एडम जम्पा पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके साथ जॉनी बेयरस्टो 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
इंग्लैंड ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाये 66 रन बना लिये थे। जम्पा ने अपने ही ओवर में इसी स्कोर पर जेसन रॉय (20 गेंद, एक चौका, एक छक्का) को पगबाधा आउट कर दिया। डेविड मलान (08) 10वें ओवर में एगर की गेंद पर विकेटकीपर को कैच देकर आउट हुए। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आस्ट्रेलिया की शुरूआत काफी खराब रही। उसने दूसरे, तीसरे और चौथे ओवर में क्रमश: डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल के विकेट गंवा दिये जिससे पावरप्ले में उसका स्कोर तीन विकेट पर 21 रन था।
सम्बंधित ख़बरें
प्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
CWG 2026: पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, बोले- जुनून और उत्कृष्टता की…
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीता दिल, रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक के बाद मां को समर्पित किया खास सेलिब्रेशन
The England juggernaut rolls on 🚂#T20WorldCup | #AUSvENG | https://t.co/GymMokFLht pic.twitter.com/ChSXIlIbET — ICC (@ICC) October 30, 2021
इससे बने दबाव का अंदाजा आस्ट्रेलियाई पारी की बाउंड्री से ही लगाया जा सकता है जिसमें सिर्फ सात चौके और पांच छक्के शामिल हैं। इंग्लैंड के लिये सबसे सफल गेंदबाज क्रिस जोर्डन रहे जिन्होंने 17 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किये। गेंदबाजी के साथ क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिस वोक्स ने 23 रन देकर पावरप्ले में दो विकेट प्राप्त किये। टाइमल मिल्स हालांकि 45 रन देकर थोड़े महंगे रहे, लेकिन दो विकेट झटकने में कामयाब रहे। आदिल राशिद और लियाम लिविंगस्टोन ने एक एक विकेट प्राप्त किया।
एगर ने स्कोर बढ़ाने की कोशिश में 17वें ओवर में वोक्स पर लगातार दो छक्के जमाकर इस ओवर में टीम के खाते में सबसे ज्यादा 20 रन जोड़े। पर वह अगले ओवर में मिल्स की चौथी गेंद का शिकार हुए। पैट कमिंस क्रीज पर उतरे जिन्होंने अगली दो गेंद पर लगातार छक्के जमाये। इसके बाद फिंच (49 गेंद में चार चौके) 19वें ओवर की पहली गेंद पर क्रिस जोर्डन की गेंद को ऊंचा खेलकर लांग आफ में कैच आउट हुए। अगली ही यार्कर गेंद पर कमिंस (12 रन, तीन गेंद, दो छक्के) बोल्ड हो गये।
मिशेल स्टार्क ने अंत में छह गेंद में एक चौके और एक छक्के से 13 रन का योगदान दिया और मिल्स की गेंद पर आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे। इससे पहले सलामी बल्लेबाज वार्नर वोक्स की गेंद पर बल्ला भिड़ाकर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। फिर इंग्लैंड ने दूसरा करारा झटका स्मिथ को आउट कर दिया। क्रिस जोर्डन की आफ कटर पर वोक्स ने उनका लाजवाब कैच लपका।
वोक्स ने फिर चौथे ओवर में मैक्सवेल को पगबाधा आउट किया। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने इस मैच में मोईन अली के बजाय आदिल राशिद से गेंदबाजी की शुरूआत करायी जिन्होंने सातवें ओवर में मार्कस स्टोईनिस को पगबाधा आउट किया जो खाता भी नहीं खोल सके थे।
विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (18 रन) ही पिच पर कुछ देर टिक सके जिससे उन्होंने और फिंच ने पांचवें विकेट के लिये 30 रन जोड़े। पर लियाम लिविंगस्टोन ने उनकी पारी समाप्त कर दी। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपने महान आफ स्पिनर एशले मालेट और आल राउंडर एलेन डेविडसन के निधन के शोक में आज मैच के दौरान बांह पर काली पट्टी बांधी। आस्ट्रेलिया ने मिशेल मार्श की जगह एगर को अंतिम एकादश में शामिल किया था।
England beat australia by eight wickets scored a hat trick of victory cleared the way for the semi finals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMGadchiroli News: गडचिरोली में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन और रैलियां
Jul 24, 2026 | 02:23 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













