- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- David Miller Reaction And Axar Patel Console Him Watch Video
हार के बाद टूट चुके थे David Miller, अक्षर पटेल ने आकर जो किया उसने जीता सबका दिल; देखें VIDEO
- Written By: उज्जवल सिन्हा
David Miller Reaction: दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद डेविड वॉर्नर काफी दुखी नजर आएं। जिसके बाद अक्षर पटेल ने दिल जीत लेने वाला काम किया।

अक्षर पटेल और डेविड मिलर (फोटो-सोशल मीडिया)
David Miller Sad Reaction: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। जिसमें गुजरात की टीम ने 1 रन से जीत हासिल की है। करीबी मुकाबला गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी काफी निराश नजर आए। इसमें डेविड मिलर (David Miller) सबसे ज्यादा दुखी नजर आए।
डेविड मिलर ने महज 20 गेंदों में नाबाद 41 रन की तेजतर्रार पारी खेली और अपनी टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। एक समय दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी 12 गेंदों में 36 रन की जरूरत थी, लेकिन मिलर की आक्रामक बल्लेबाज़ी ने मैच का रुख बदल दिया। हालांकि, मुकाबले के रोमांचक मोड़ पर उन्होंने एक अहम फैसला लिया जो भारी पड़ गया। जब आखिरी दो गेंदों पर सिर्फ 2 रन चाहिए थे, तब मिलर ने प्रसिद्ध कृष्णा की ओवर की पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने से इनकार कर दिया। यह जोखिम भरा फैसला अंत में उल्टा साबित हुआ और मैच का नतीजा प्रभावित हो गया। जिसके कारण दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा।
Watch it yourself to believe it 🤯 A nerve-wrecking finish to a #TATAIPL classic 🥶 @gujarat_titans fans, you can breathe now 😅 Updates ▶️ https://t.co/oOdPR1oSeP#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvGT pic.twitter.com/Wh5EQvshqd — IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2026
David Miller का रिएक्शन
इस हार के बाद डेविड मिलर काफी निराश और टूटे हुए नजर आए। ऐसे मुश्किल पल में अक्षर पटेल उनके पास पहुंचे, उनसे हाथ मिलाया और पीठ थपथपाकर उनका हौसला बढ़ाया। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें लिखा है कि हम अपने टाइगर को हमेशा बैक करेंगे। यहां देखें वीडियो
सम्बंधित ख़बरें
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!
Backing our Tiger, always 🫂💙 pic.twitter.com/pAFouiVmVH — Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 9, 2026
ऐसे हारी दिल्ली
जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। डीसी की तरफ से लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी हुई। आखिरी ओवर में डीसी को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। गेंद प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ में थी। पहली गेंद पर विप्रज निगम ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर वह आउट हो गए। तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने सिंगल लेकर स्ट्राइक डेविड मिलर को दे दी।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: गुजरात से मिली हार के बाद Axar Patel ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, कहा- हार से निराश नहीं…
डीसी को आखिरी 3 गेंदों पर जीत के लिए 8 रन बनाने थे। मिलर ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगा दिया। आखिरी 2 गेंदों पर जीत के लिए डीसी को 2 रन बनाने थे। मिलर ने सिंगल नहीं लिया और यहीं गलती कर बैठे। आखिरी गेंद मिलर के बल्ले पर नहीं आई और सिंगल लेने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट हो गए। कुलदीप को विकेटकीपर जोस बटलर ने रन आउट कर दिया। इस तरह दिल्ली के हाथ से जीत फिसल गई। मिलर 20 गेंदों पर 41 रन की पारी खेल निराश लौटे।
David miller reaction and axar patel console him watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













