- Hindi News »
- Sports »
- Csk Opening Pair Sanju Samson Rituraj Gaikwad Poor Performance Ipl 2026 Analysis
IPL 2026: संजू-गायकवाड़ की सलामी जोड़ी ने सीएसके फैंस को निराश किया, 5 मुकाबलों में सिर्फ 124 रन
Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में सीएसके की ओपनिंग जोड़ी सैमसन-गायकवाड़ फ्लॉप रही है। पांच मैचों में सिर्फ 124 रन बने, हालांकि दिल्ली के खिलाफ सैमसन के शतक ने टीम को पहली जीत दिलाई।
- Written By: संजय बिष्ट

कप्तान ऋतुराज गायकवाड और संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है और इसकी एक बड़ी वजह टीम की सलामी जोड़ी का लगातार फ्लॉप प्रदर्शन है। संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की ओपनिंग जोड़ी शुरुआती पांच मुकाबलों में सिर्फ 124 रन ही जोड़ सकी है, जिससे टीम को बार-बार खराब शुरुआत मिली। आइए नजर डालते हैं इन दोनों के प्रदर्शन पर।
शुरुआती मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन
30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में सैमसन और गायकवाड़ ने महज 14 रन की साझेदारी की। दोनों जल्दी आउट हो गए और पूरी टीम 127 रन पर सिमट गई, जिससे सीएसके को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ भी दोनों ने सिर्फ 14 रन जोड़े। हालांकि टीम ने 209 रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी में कमी के चलते मैच गंवाना पड़ा।
Rutu 🫂 Rach 💛https://t.co/m9kXPf2rqa — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 14, 2026
आरसीबी के खिलाफ भी नहीं चला बल्ला
5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में भी सलामी जोड़ी नाकाम रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवीं गेंद पर ही पहला विकेट गिर गया। सैमसन 9 रन और गायकवाड़ 7 रन बनाकर आउट हो गए। सीएसके 207 रन ही बना सकी और उसे 43 रन से हार का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में गुजरात की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, टॉम बैंटन की जगह इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को किया गया शामिल
BCCI ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर की कार्रवाई, डगआउट में फोन इस्तेमाल करने पर मिली ये सजा
‘खिलाड़ियों को सपोर्ट और चैलेंज करें…,’ Ricky Ponting ने बताया पंजाब किंग्स की जीत का फार्मूला
GT vs KKR: गुजरात से भिड़ेगी कोलकाता, पहली जीत की तलाश में KKR; हेड टू हेड में किसका दबदबा?
POV : You see the lions heading to Anbuden! 💛🥳#WhistlePodu #CSKvKKR pic.twitter.com/ixaKAOCPdi — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 14, 2026
दिल्ली के खिलाफ दिखी उम्मीद की किरण
लगातार तीन हार के बाद 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में इस जोड़ी ने कुछ राहत दी। सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 115 रन की नाबाद पारी खेली। गायकवाड़ के साथ उन्होंने 62 रन की साझेदारी की, जिससे टीम ने 212 रन बनाए और 23 रन से जीत दर्ज की। यह इस सीजन में सीएसके की पहली जीत रही।
केकेआर के खिलाफ फिर जल्दी टूटी साझेदारी
14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में एक बार फिर शुरुआत खराब रही। गायकवाड़ महज 7 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम को शुरुआती झटका लगा। लगातार अस्थिर प्रदर्शन ने इस ओपनिंग जोड़ी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में ये ओपनिंग बल्लेबाज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। खासकर साझेदारी को मद्देनजर रखते हुए।
IANS इनपुट के साथ
Csk opening pair sanju samson rituraj gaikwad poor performance ipl 2026 analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhooth Bangla Collection: भूत बंगला की धीमी शुरुआत, अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन किया निराशाजनक कलेक्शन
Apr 17, 2026 | 05:53 PMBRICS Summit: मध्य प्रदेश में सजेगा ब्रिक्स देशों का जमावड़ा, शिवराज सिंह चौहान ने इस खास शहर को चुना मेजबान
Apr 17, 2026 | 05:53 PMIPL 2026 में गुजरात की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, टॉम बैंटन की जगह इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को किया गया शामिल
Apr 17, 2026 | 05:47 PMदोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर होगी FIR, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला; गृह मंत्रालय से मांगा रिकॉर्ड
Apr 17, 2026 | 05:39 PMअकोला में स्कूलों की मनमानी पर रोक, अब विशिष्ट दुकानों से यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने की अनिवार्यता खत्म
Apr 17, 2026 | 05:39 PMमराठवाड़ा के नए ‘कप्तान’ बने जी. श्रीकांत, पदभार संभालते ही एक्शन मोड में संभागायुक्त, विकास और ई-ऑफिस पर जोर
Apr 17, 2026 | 05:37 PMअमरावती में 44 डिग्री तापमान और जलाशयों में बढ़ा वाष्पीकरण, बांधों में बचा केवल 40% पानी, जल संकट की बढ़ी चिंता
Apr 17, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM













