योग्यता और क्षमता…ऋषभ पंत के शतक जड़ने के बाद ऐसा क्या बोल गए LSG के मेटोंर जहीर खान
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इस सीजन में 13 पारियों में सिर्फ 269 रन बनाए। इसके बाद भी लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर जहीर खान ने कहा कि उन्हें पंत के योग्यता और क्षमता पर कभी संदेह नहीं रहा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऋषभ पंत और जहीर खान (फोटो-सोशल मीडिया)
लखनऊ: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में ऋषभ पंत ने शतक जड़कर इस सीजन का समापन किया। हालांकि यह सीजन उनके लिए अच्छा नहीं गुजरा। लेकिन अंतिम मुकाबले में उन्होंने शतकीय पारी खेली। इस पारी के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर जहीर खान ने कहा कि उन्हें पंत के योग्यता और क्षमता पर कभी संदेह नहीं रहा।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इस सीजन में 13 पारियों में सिर्फ 269 रन बनाए। उन्होंने आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 61 गेंदों में 118 रनों की पारी खेली। इसके बावजूद उनकी टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऋषभ पंत को लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया था।
योग्यता और क्षमता पर किसी को कोई संदेह नहीं
जहीर ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने कप्तान के रूप में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। यह पूरे सत्र में हमारे लिए सकारात्मक पहलू रहा। बल्ले से उनका प्रदर्शन निश्चित रूप से उनके लिए सीखने वाला अनुभव रहा, क्योंकि इस तरह का सत्र उनके लिए काफी महत्वपूर्ण था।लेकिन उनकी योग्यता और क्षमता पर किसी को कोई संदेह नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IPL 2027 में बड़ा बदलाव! कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की होगी नई टीम में एंट्री
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि इस आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज को शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्र का अंत करते देखना अच्छा लगा। हमें खुशी है कि उन्होंने बहुत अच्छे प्रदर्शन के साथ सत्र का समापन किया। उनकी क्षमता ऐसी है और वे खेल पर बहुत प्रभाव डाल सकते हैं।
IPL 2025 लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए रहा निराशाजनक
लखनऊ के लिए यह सत्र निराशाजनक रहा। आईपीएल के इस सीजन में लखनऊ ने केवल 6 मुकाबले ही जीत सकी। जबकि उसे 8 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही लखनऊ की टीम अंक तालिका में सातवें पायदान पर रही। प्रमुख गेंदबाजों की चोटों के कारण उसकी लय और निरंतरता बाधित हुई।
BCCI ने किया बड़ा बदलाव, इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को मिला पुराना कोच
जहीर ने कहा कि जब आप आईपीएल सत्र की शुरुआत करते हैं, तो आपका पहला लक्ष्य प्लेऑफ के बारे में सोचना होता है, कि आप वहां कैसे पहुंचेंगे। हमारे कुछ मुख्य गेंदबाज चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे और हमने इन चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी तरफ से अच्छे प्रयास किये। हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और यह हमारे लिए सकारात्मक पहलू रहा।
