IPL 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद LSG ने लिया बड़ा फैसला, एक सीजन के बाद ही इस भारतीय दिग्गज की होगी छुट्टी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अगले सीजन से पहले जहीर खान का कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि जहीर और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के बीच बेहतर तालमेल की खबरें भी सामने आ रही हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जहीर खान (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 को खत्म होने के एक दिन बाद ही लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आने लगी। लखनऊ सुपर किंग्स के लिए यह 18वां सीजन अच्छा नहीं रहा। लखनऊ की टीम इस सीजन में 14 में से केवल 6 मैच ही जीतने में सफल रही और अंक तालिका में 7वें पायदान पर रही। इस प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के एक भारतीय दिग्गज जहीर खान की छुट्टी हो सकती है।
रिपोर्ट्स की मानें तो जहीर खान का कॉन्ट्रैक्ट अगले सीजन से पहले बढ़ाया नहीं जा रहा है। ऐसी खबर है कि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले मेंटर के तौर पर शामिल किए गए जहीर को केवल एक साल का अनुबंध दिया गया था और उस अनुबंध को बढ़ाया जाना था। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।
जहीर खान और लैंगर के बीच तालमेल को लेकर उठे सवाल
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहीर खान को एलएसजी (लखनऊ सुपर जायंट्स) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ काम करने के लिए लाया गया था। हालांकि, यह साफ नहीं है कि दोनों के बीच सीजन के दौरान तालमेल कितना अच्छा रहा। टीम और प्रबंधन के अंदर कुछ नाखुशी की भावना देखी गई है। अभी जो चर्चा हो रही है, उससे लगता है कि जहीर को लैंगर की तुलना में ज्यादा अहमियत दी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
दो सीजन से प्लेऑफ में नहीं पहुंची है LSG
टीम के मालिक संजीव गोयनका क्रिकेट और आईपीएल को लेकर बहुत जुनूनी माने जाते हैं। लेकिन पिछले दो सीजन में टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई है, जिससे वे खुश नहीं हैं। जहीर पहले बतौर खिलाड़ी आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं और उन्होंने दिल्ली की कप्तानी भी की है। माना जाता है कि उनका एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत के साथ अच्छा तालमेल है।
भारतीय क्रिकेट को मिला नया कैप्टन कूल, तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचाकर BCCI को दिया मैसेज
हालांकि पंत के खराब प्रदर्शन के लिए ज़हीर को दोष नहीं दिया जा सकता, लेकिन ज़हीर ने ही टीम की रणनीति और खेलने के तरीके को तय करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने और पंत ने इस सीजन में निडर क्रिकेट खेलने की बात की थी, लेकिन इसका वैसा नतीजा नहीं निकला, जैसा उम्मीद की गई थी। एलएसजी ने पिछले साल मेगा नीलामी में पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह अपनी कप्तानी और बल्लेबाज़ी दोनों में प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक ज़रूर बनाया, मगर दोनों बार टीम को हार का सामना करना पड़ा।
