Year Ender 2025: विराट से लेकर रोहित तक…वनडे क्रिकेट में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को रहा जलवा
Year Ender 2025: साल 2025 में भारतीय टीम के पांच बल्लेबाजों ने वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 651 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 650 रन बनाए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रोहित, विराट, गिल, अय्यर और राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
Most ODI Run for India in 2025: भारतीय टीम ने इस साल 2025 में वनडे क्रिकेट में कई उपलब्धि हासिल की। भारत ने लगभग 12 सालों के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं कई सीरीज भी अपने नाम किया। इस साल भारतीय क्रिकेट टीम ने कई बड़े मुकाबले खेले और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस साल भारत के लिए कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
साल 2025 खत्म होने को है और क्रिकेट प्रेमी अब पूरे साल की उपलब्धियों का आकलन कर रहे हैं। कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन ने दिला जीता तो कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक भी रहा। साल का आखिरी वनडे टूर्नामेंट भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच खेला। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। अब जब इस साल सभी वनडे मुकाबले खत्म हो चुके हैं। आइए देखते है इस साल भारत के लिए कौन से बल्लेबाज ने सबसे ज्याद रन बनाए।
साल 2025 में वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज का नाम | 2025 में बनाए रन |
|---|---|
| विराट कोहली | 651 |
| रोहित शर्मा | 650 |
| श्रेयस अय्यर | 496 |
| शुभमन गिल | 490 |
| केएल राहुल | 367 |
-
विराट कोहली
विराट कोहली इस साल भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने कुल 13 वनडे मैच खेले और 13 पारियों में 65.10 की औसत से 651 रन बनाए। कोहली के बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले, जिन्होंने फैंस को बार-बार उत्साहित किया। उनकी निरंतरता और फॉर्म ने भारत के लिए मैचों को आसान बनाने में मदद की। हालांकि, इस दौरान उनका ऑस्ट्रेलिया दौरा उतना अच्छा नहीं गुजरा था। वो लगातार दो पारियों में जीरो पर आउट भी हो गए थे। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में तीन मैचों में 300 से ज्यादा रन बनाकर इस सूची में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली का ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा नन्हा फैन, बैट फेंककर जताई नाराजगी
RCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Suryakumar Yadav के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान? ये खिलाड़ी बना लीडरशिप का सबसे बड़ा दावेदार
टी-20 में अब 200 रन भी कम! जेन नेक्स्ट ने हिला कर रख दिया क्रिकेट जगत, क्या करेंगे गेंदबाज और कप्तान?
-
रोहित शर्मा
भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाया है। ‘हिटमैन’ ने 14 मैचों में 14 पारियों में 50.00 की औसत से 650 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक जड़े। उनकी नाबाद 121 रनों की पारी सबसे ज्यादा यादगार रही। रोहित शर्मा ने इस साल वनडे क्रिकेट में अलग ही अंदाज से बल्लेबाजी की है और टीम को कई मुकाबले में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
-
श्रेयस अय्यर
इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर हैं। श्रेयस अय्यर ने इस साल 11 मैचों की 10 पारियों में 49.60 की औसत से कुल 496 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले। अय्यर ने कई मैचों में टीम को संकट से बाहर निकाला। अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: कोहली-रोहित से लेकर स्मिथ तक…2025 में इन दिग्गजों ने क्रिकेट को कहा अलविदा
-
शुभमन गिल
इस लिस्ट में भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल भी शामिल है। शुभमन गिल के नाम रहा ये साल 2025। इसी साल शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी मिली। उसके बाद उन्हें वनडे टीम का कप्तान बनाया गया। गिल ने इस साल 11 वनडे मुकाबले में 49.00 की औसत से कुल 490 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले। गिल की तकनीक और आक्रामक शैली ने टीम को कई मौके दिलाए।
-
केएल राहुल
भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी शामिल है। केएल राहुल इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद है। केएल राहुल ने 14 मैचों की 11 पारियों में 52.42 की औसत से 367 रन बनाए। राहुल ने 2 अर्धशतक जड़े और कई बार टीम को मजबूत स्थिति में लाने में योगदान दिया। राहुल ने अपनी शानदार पारियों से टीम को कई मौके पर जीत भी दिलाया है।
साल 2025 में इन बल्लेबाजों की लगातार और शानदार प्रदर्शन ने भारतीय टीम को मजबूत आधार दिया। कोहली, रोहित और गिल की शतकीय पारियों से टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिली, जबकि अय्यर और राहुल ने महत्वपूर्ण क्षणों में टीम का साथ दिया।
