विजय हजारे ट्रॉफी में अब यशस्वी जायसवाल की भी हुई एंट्री, 31 दिसंबर को गोवा के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला
Yashasvi Jaiswal To Join Mumbai Squad: भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए गोवा के खिलाफ खेलते दिखेंगे। 31 दिसंबर को यह मुकाबला खेला जाएगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Yashasvi Jaiswal Will Play VHT match vs GOA: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी में अब भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी खेलते दिखेंगे। भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल 31 दिसंबर को गोवा के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच से पहले मुंबई टीम से जुड़ेंगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के सेक्रेटरी उन्मेश खानविलकर ने आईएएनस को इसकी पुष्टि की है।
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस से रिकवरी के चलते जयपुर में मुंबई के शुरुआती दो मैच नहीं खेल सके थे। इस महीने की शुरुआत में यशस्वी जायसवाल को राजस्थान के खिलाफ मुंबई के आखिरी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सुपर लीग मैच के बाद पेट में ऐंठन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टेस्ट रिपोर्ट में एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस की पुष्टि हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एक हफ्ते आराम करने की सलाह दी।
29 या 30 को यशस्वी जुड़ेंगे टीम के साथ
खानविलकर ने रविवार को मीडिया एजेंसी IANS से बात करते हुए कहा कि यशस्वी 29 दिसंबर की शाम या 30 तारीख की सुबह टीम से जुड़ेंगे। इसके बाद 31 दिसंबर को गोवा के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे। विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की टीम अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
शुरुआत दो मुकाबले में रोहित शर्मा भी आए थे नजर
विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से शुरुआती 2 मुकाबलों में रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के तौर पर नजर आए थे। अब जायसवाल रोहित की जगह टीम में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि जायसवाल मुंबई के लिए इस टूर्नामेंट में कुछ और मैच भी खेल सकते हैं। हालांकि, यह उनकी उपलब्धता पर निर्भर होगा, क्योंकि भारत ने 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के विरुद्ध 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलनी है।
यशस्वी जायसवाल ने मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेली थी शतकीय पारी
यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नाबाद 116 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने 14 दिसंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ 101 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह-हार्दिक पांड्या, जल्द होगी टीम की घोषणा
ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025/26 अभियान की शानदार शुरुआत की है। इस टीम ने अपने पहले एलीट ग्रुप सी मुकाबले में सिक्किम को 8 विकेट से हराया, जिसके बाद उत्तराखंड के खिलाफ 51 रन से जीत दर्ज की। मुंबई की टीम सोमवार को अपना अगला मुकाबला छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलेगी।
