चूर-चूर होगा शाहिद अफरीदी का घमंड, यशस्वी जायसवाल बनेंगे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, तोड़ने वाले हैं ये रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल अब तक कुल 39 छक्के लगा चुके हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
शाहित अफरीदी और यशस्वी जायसवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी 20 जून से टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज पर दुनिया की नजर रहने वाली है। इसके पीछे की वजह इंडियन टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार होना है। दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम में ज्यादातर सीनियर खिलाड़ी हैं। वहीं, कप्तान शुभमन गिल के कंधों पर सीरीज जीतने की बड़ी जिम्मेदारी है। भारत साल 2007 से यहां पर कोई सीरीज अपने नाम नहीं कर पाई है।
वहीं, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर भी इस सीरीज के दौरान सभी की निगाहें रहने वाली हैं। हालांकि जायसवाल ने अभी तक ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। लेकिन वह जितना भी क्रिकेट खेले हैं, उसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। जायसवाल के लिए ये पहली बार होगा, जब वो इंग्लैंड की जमीन पर पहली बार खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में उनकी नजर एक खास रिकॉर्ड पर है।
टेस्ट क्रिकेट में अब तक यशस्वी जायसवाल वे शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। अब तक उन्होंने कुल 19 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 55.88 के एवरेज के साथ कुल 1798 रन बनाए हैं। जिसमें 4 शतक और 10 अर्धशतक मौजूद हैं। अगर बात करें इंग्लैंड के खिलाफ की तो उन्होंने इस टीम के खिलाफ एक दोहरा शतक भी लगाया है। ये बताता है कि इंग्लिश टीम के खिलाफ जायसवाल को खेलना अच्छ लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
Team India के दो नामी प्लेयर्स को NADA से मिला नोटिस, लगा बड़ा झटका, सामने आई ये बड़ी वजह
IPL 2026: लखनऊ के इकाना में गरजेगा किसका बल्ला? पंत और जायसवाल समेत ये 4 धुरंधर अकेले पलट सकते हैं बाजी
Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, राजस्थान रॉयल्स के लिए ऐसा कारनामा करने वाले…
गुवाहाटी में वैभव और यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी, 11 ओवर में मुंबई के सामने खड़ा किया 151 रन टारगेट
इंग्लैंड सीरीज से पहले साई सुदर्शन का बड़ा खुलासा, बोले- वाशिंगटन सुंदर को देखकर मिली प्रेरणा
तोड़ेंगे शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड?
टेस्ट क्रिकेट में जायसवाल जमकर छक्के लगाते हैं। अब तक वो कुल 39 छक्के जड़ चुके हैं। दूसरी तरफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पहले नंबर पर हैं। वो अपने टेस्ट करियर में कुल 50 छक्के लगा चुके हैं। यानी जायसवाल को शाहित अफरीदी का ये रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए 11 और तोड़ने के लिए 12 छक्कों की जरूरत है। यदि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जायसवाल 12 छक्के लगाते हैं, तो इस मामले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हो जाएंगे।
