इंग्लैंड सीरीज से पहले साई सुदर्शन का बड़ा खुलासा, बोले- वाशिंगटन सुंदर को देखकर मिली प्रेरणा

इंग्लैंड सीरीज में साई सुदर्शन का प्लेइंग इलेवन में खेलना तय माना जा रहा है। इससे पहले उन्होंने हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर की सराहना की है। उन्होंने सुंदर को अपना प्रेरणास्रोत बताया है।
साई सुदर्शन ने वाशिंगटन सुंदर को अपना प्रेरणास्रोत बताया है।
वाशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

वाशिंगटन सुंदर ने अब तक अंतरराष्ट्रिय में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से उनका ये सफर भी अच्चा रहा है। अब उनके बारे में साई सुदर्शन ने बड़ी बात बोलते हुए कहा है कि वाशिंगटन सुंदर उनके लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। सुदर्शन 20 जून को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। वहीं, वाशिंगटन 2016 में जूनियर विश्व कप में भारत अंडर-19 के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेल रहे थे और इसके डेढ़ साल के अंदर उन्होंने 18 वर्ष के खिलाड़ी के रूप में भारत के लिए अपना पहला वनडे खेला था।

जब वह 20 वर्ष के थे तब 2021 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाई। वाशिंगटन से दो साल जूनियर साईं सुदर्शन ने बताया कि किस तरह से उनके इस सीनियर साथी के सफर ने उन्हें भारतीय टीम में शामिल होने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

हम उनसे काफी प्रेरणा लेते हैं- साई सुदर्शन

साई सुदर्शन ने इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच के दौरान बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘‘मैंने उनके साथ (जूनियर स्तर पर) कुछ मैच खेले हैं। इसलिए यह हमेशा विशेष होता है। हम उनसे काफी प्रेरणा लेते हैं और जिस तरह से उन्होंने बहुत कम समय में भारत की तरफ से खेलना शुरू किया वह बात मेरे दिमाग में थी।"

इसके आगे साई सुदर्शन ने कहा कि "उन्होंने (वाशिंगटन सुंदर) आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया। फिर वह देश के लिए खेले। इसलिए यह मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा थी कि चेन्नई का कोई खिलाड़ी भारत के लिए खेल रहा है। उन्हे जानने और उनके साथ खेलने से मुझे लगा कि मैं भी उसी तरह से खेलना चाहता हूं। वह एक प्रेरणा था।''

वाशिंटन सुंदर ने क्या कहा?

भारत के लिए नौ टेस्ट, 23 एकदिवसीय और 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके वाशिंगटन ने अपने ने भी साई सुदर्शन के बारे में बात की। उन्होंने उस समय के बारे में बात की जब साई सुदर्शन चेन्नई के एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर के रूप में उभर रहे थे। वाशिंगटन ने कहा ‘‘मेरे कई कोच और मित्र भी लगातार उसके (साई सुदर्शन के) क्रिकेट करियर के बारे में बात करते थे। वह अपने खेल में लगातार निखार लाता रहा और आगे बढ़ता रहा।'' उन्होंने कहा, ‘‘जब भी मैंने उसे (सुदर्शन को) टीवी पर देखा, तो उसके कौशल और कार्यशैली से बहुत कुछ सीखने को मिला, जिसने निश्चित रूप से बहुत से युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया।''

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com