Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में यश दयाल को आया बुलावा, लोगों के तानों से घर से छोड़ दिया था निकलना

भारत और बांग्लादेश के बीच के होनेवाले आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें पहली बार यश दयाल को भी शामिल किया गया है। इस उपलब्धि पर यश के पिता भावुक हो गए और उस दिन को याद किया जब लोगों के तानों से तंग आकर यश ने घर से निकलना छोड़ दिया था।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 10, 2024 | 08:11 AM

यश दयाल (सौजन्य-एक्स @HitmanCricket)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: अपने बेटे के भारतीय टीम में चुने जाने के बाद, तेज गेंदबाज यश दयाल के माता-पिता ने उसके जीवन में एक बड़ी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि 26 वर्षीय खिलाड़ी को अपने देश का प्रतिनिधित्व करते देखना हमारा सपना था जो सच हो गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ इस महीने शुरू होने वाली दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की, जिसमें तेज गेंदबाज आकाश दीप और यश दयाल का भी नाम शामिल है। इस टीम में यश दयाल को पहली बार टीम में शामिल किया गया। दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा।

घर से छोड़ दिया निकलना

चंद्रपाल दयाल ने लगभग एक साल तक दोपहर में अपने घर से बाहर निकलना छोड़ दिया था क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग में उनके बेटे यश दयाल के खिलाफ रिंकू सिंह के बल्ले से निकले लगातार पांच छक्कों के बाद उन्हें स्कूल के बच्चों के ताने सुनने पड़ते थे।

प्रयागराज के कर्बला मस्जिद के पास स्थित उनके घर के पास से दोपहर के समय जब स्कूल की बस गुजरती थी जो बच्चे ‘रिंकू सिंह…. रिंकू सिंह …. पांच छक्के…..पांच छक्के’ का नारा लगाते हुए जाते थे।

यश दयाल को आया बुलावा

बांग्लादेश के खिलाफ इस महीने शुरू होने वाली दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की, जिसमें यश दयाल का भी नाम शामिल है।

🚨 NEWS 🚨- Team India's squad for the 1st Test of the IDFC FIRST Bank Test series against Bangladesh announced. Rohit Sharma (C), Yashasvi Jaiswal, Shubman Gill, Virat Kohli, KL Rahul, Sarfaraz Khan, Rishabh Pant (WK), Dhruv Jurel (WK), R Ashwin, R Jadeja, Axar Patel, Kuldeep… pic.twitter.com/pQn7Ll7k3X — BCCI (@BCCI) September 8, 2024

यश की चुनौती हमारे लिए हादसा

बच्चों का यह बर्ताव चंद्रपाल को अहमदाबाद की उस निराशाजनक शाम की यादों को ताजा कर देता था। इस एक ओवर के बाद जहां रिंकू सिंह राष्ट्रीय नायक बन कर उभरे वही यश दयाल को चुनौतीपूर्ण समय का सामना करना पड़ा था।

इलाहाबाद में महालेखाकार कार्यालय के सेवानिवृत्त अधिकारी चंद्रपाल की आवाज 2023 की उस घटना को याद कर रुंध गई। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे लिए वो एक हादसा था।”

लोगों के तानों से थे निराश

उन्होंने आगे कहा, ‘‘ जब भी यहां से स्कूल बस गुजरती तो बच्चे चिल्लाते थे, ‘रिंकू सिंह, रिंकू सिंह, पांच छक्के।’ यह बहुत पीड़ादायक था – मेरे बेटे के साथ ऐसा क्यों हुआ?”

खेल हालांकि हमेशा वापसी का मौका देता है और बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट श्रृंखला की टीम में यश दयाल को जगह मिलने के बाद उनका परिवार गर्व से भर गया है।

यह भी पढ़ें- ‘दादा’ को भा गए ऋषभ पंत, कहा- टेस्ट में सर्वकालिक महान खिलाड़ी बनने की राह पर है यह बल्लेबाज

यश ने सोशल मीडिया से लेकर सामान्य जीवन में निराशा को पीछे छोड़ राष्ट्रीय टीम में जगह बनायी। यह उनकी काबिलियत पर मुहर है कि उन्हें खलील अहमद और अर्शदीप सिंह जैसे सीमित ओवरों के नियमित तेज गेंदबाजों पर तरजीह दी गयी है।

करियर बनी चुनौती

चंद्रपाल ने कहा, ‘‘ यश निराशा के कारण एकांत में रहने लगे थे और उनकी मां राधा इतनी परेशान हो गईं कि वह बीमार पड़ गईं। उन्होंने खाना खाने से इनकार कर दिया। गुजरात टाइटंस ने भी उन्हें रिलीज कर दिया और उसके सामने फिर से करियर बनाने की चुनौती थी।”

उन्होंने कहा, ‘‘ इस दौरान यश भी बीमार पड़ गया था लेकिन हमने उसे कभी हार मानने के बारे में सोचने नहीं दिया। हमने, एक परिवार के रूप में, एक प्रतिज्ञा करते हुए यश से कहा, ‘जब तक तुम (यश) भारत के लिए नहीं खेलेंगे, हम डटे रहेंगे। तुम्हें हार नहीं माननी है और भारत के लिए खेल कर रहना है।”

परिवार ने दिया साथ

उन्होंने गर्व से भरी आवाज में कहा, ‘‘ मैं और मेरा परिवार उसे यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे कि वह कभी हार मानने के बारे में न सोचे। और आज सब कुछ आपके सामने हैं।”

चंद्रपाल ने स्टुअर्ट ब्रॉड का उदाहरण देते हुए कहा कि इंग्लैंड का यह गेंदबाज ओवर में छह छक्के खाने के बाद 600 टेस्ट विकेट चटकाने में सफल रहा। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने यश को समझाया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, और यह आखिरी बार भी नहीं होगा। युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड पर छह छक्के मारे और ब्रॉड सर्वकालिक महान गेज गेंदबाजों में से एक बन कर उभरे।”

जज्बे और धैर्य की मिसाल

दयाल की कहानी जज्बे और धैर्य की मिसाल है जो यह साबित करती है कि सफलता की आवाज असफलता से कहीं अधिक होती है। उन्होंने कहा, ‘‘एक पिता के लिए इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। किसी भी क्रिकेटर के लिए टेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सपना होता है। यह हमारे लिए, हमारे परिवार के लिए और हमारे दोस्तों के लिए बहुत बड़ा दिन है। इसका पूरा श्रेय यश जाता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैंने कितनी भी कोशिश की होगी, यह उनका प्रयास ही था जिसने उन्हें आज यहां तक पहुंचाया है।”

यह भी पढ़ें- भारतीय फुटबॉल टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, सीरिया ने 3-0 से मात देकर जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप

यश ने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया और 14 मैचों में 15 विकेट झटके। उन्होंने दलीप ट्रॉफी मैच में इंडिया बी की इंडिया ए पर 76 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल, रियान पराग और ध्रुव जुरेल के विकेट चटकाये और दबाव में शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया।

यश के लिए हालांकि भारतीय एकादश में जगह बनाना आसान नहीं होगा क्योंकि घरेलू मैदान पर टीम आमतौर पर दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरती है। मोहम्मद सिराज अगर चोट से उबरने में नाकाम रहे तो यश को मौका मिल सकता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Yash dayal receives maiden call up as india announces squad for 1st bangladesh test

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2024 | 08:11 AM

Topics:  

  • BCCI

सम्बंधित ख़बरें

1

ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार मैदान पर दिखेंगे रोहित-कोहली? 2027 वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद भी खत्म!

2

IND vs WI: ढाई दिन में ही खत्म हुआ पहला टेस्ट, भारत ने पारी और 140 रनों से हासिल की बड़ी जीत

3

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को मिलेगा नया कप्तान! रोहित शर्मा की जगह ये खिलाड़ी संभालेगा टीम का कमान

4

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत से महज 5 कदम दूर भारत, मेहमान टीम की हार निश्चित

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.