-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sourav Ganguly Said Rishabh Pant On His Way To Becoming All Time Great In Tests
‘दादा’ को भा गए ऋषभ पंत, कहा- टेस्ट में सर्वकालिक महान खिलाड़ी बनने की राह पर है यह बल्लेबाज
- Written By: मृणाल पाठक
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सर्वकालिक महान खिलाड़ी बनने की राह पर हैं, लेकिन साथ ही उन्हें छोटे प्रारूपों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में चोटिल होने के बाद पंत को रविवार को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

ऋषभ पंत और सौरव गांगुली (सौजन्यः सोशल मीडिया)
कोलकाता: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मुकाबलो की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज 19 सितंबर से भारत में ही शुरू होने वाली है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी हो गया है। बांग्लादेश के खिलाफ ऋषभ पंत को भी टीम इंडिया में जगह मिली है। ऐसे में अब भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सर्वकालिक महान खिलाड़ी बनने की राह पर हैं, लेकिन साथ ही उन्हें छोटे प्रारूपों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है।
दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में चोटिल होने के बाद पंत को रविवार को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है और पूरी उम्मीद है कि बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से चेन्नई में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा। पंत ने इस साल के शुरू में सीमित ओवरों के प्रारूप में वापसी की थी और इनमें अच्छा प्रदर्शन किया था।
गांगुली ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा,‘‘मैं ऋषभ पंत को भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक मानता हूं। उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी से मैं हैरान नहीं हूं। वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेलते रहेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
यह भी पढ़ें- पथुम निसंका के शानदार शतक से जीता श्रीलंका, क्लीन स्वीप करने से चूका इंग्लैंड
उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करता रहा तो टेस्ट क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल हो जाएगा। मेरा मानना है कि उसे छोटे प्रारूपों में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। वह प्रतिभाशाली है और मुझे यकीन है कि वह जल्द ही ऐसा करने में सफल रहेगा।”
मोहम्मद शमी को टखने के ऑपरेशन के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया लेकिन गांगुली को विश्वास है कि यह तेज गेंदबाज इस साल के आखिर में होने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पहले पूरी तरह फिट हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण टीम में शामिल नहीं है लेकिन वह जल्द ही वापसी करेगा क्योंकि भारत को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। भारत का आक्रमण अभी बहुत अच्छा है।”
गांगुली ने कहा, ‘‘मैं भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का इंतजार कर रहा हूं। टीम की वहां असली परीक्षा होगी। इसके बाद टीम को जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करना है और यह दोनों दौरे बेहद महत्वपूर्ण होंगे। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी तथा शमी की वापसी से तब भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा।”
बांग्लादेश ने हाल में पाकिस्तान को उसकी धरती पर हराया था लेकिन गांगुली का मानना है कि भारत को हराना बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान को उसकी धरती पर हराना आसान नहीं होता इसलिए बांग्लादेश के खिलाड़ियों को बधाई। लेकिन भारतीय टीम अलग तरह की है तथा वह स्वदेश हो या विदेश दोनों जगह अच्छा प्रदर्शन करती है और उसकी बल्लेबाजी इकाई काफी मजबूत है।”
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल को मिलेगा मौका, अनुभव दिलाएगा फायदा
इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि बांग्लादेश यहां जीत पाएगा। भारत श्रृंखला जीतेगा। लेकिन भारत को बांग्लादेश से कड़ी चुनौती मिल सकती है क्योंकि वह पाकिस्तान को हराने के बाद आत्मविश्वास के साथ यहां आ रहे हैं।”
गांगुली ने पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में कहां की वहां प्रतिभा की वास्तविक कमी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान में प्रतिभा की वास्तविक कमी देखता हूं। जब भी हम पाकिस्तान के बारे में सोचते हैं, हमें मियांदाद, वसीम, वकार, सईद अनवर, मोहम्मद यूसुफ और यूनिस खान याद आते हैं। अब उसके पास इस तरह की प्रतिभा नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े लोगों को इस पर गौर करना होगा।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sourav ganguly said rishabh pant on his way to becoming all time great in tests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
युवाओं के दम पर विकसित भारत का संकल्प, 2027 होगा युवा वर्ष: CM डॉ. मोहन यादव
Jul 11, 2026 | 07:53 PM3 साल तक खाना बनाने वाली मददगार के लिए महिला ने बनाया नाश्ता, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Jul 11, 2026 | 07:51 PMस्वच्छ शहर के लिए मनपा का एक्शन मोड, अमोल येडगे का छत्रपति संभाजीनगर मॉडल चर्चा में, वसूला 1 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 07:51 PMमेयर रितु तावड़े के आदेश के बावजूद बोलते रहे नवनाथ बन, मुंबई मनपा की विशेष सभा में जमकर बवाल
Jul 11, 2026 | 07:48 PMवियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 07:37 PMराज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन और एमएलसी अविनाश ब्राह्मणकर का भव्य नागरिक सम्मान
Jul 11, 2026 | 07:37 PMIND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














