Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WTC 2025-27: ड्रॉ से इंग्लैंड को हुआ नुकसान, टेबल में भारत चौथे स्थान पर बरकरार

WTC 2025-27 Points Table: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस ड्रॉ के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड को नुकसान हुआ है। इंग्लैंड दूसरे से तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jul 27, 2025 | 10:42 PM

जडेजा और स्टोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

WTC 2025-27 Points Table: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।  दोनों टीमों की पहली पारी समाप्त होने के बाद भारत 311 रनों से पीछे था, लेकिन मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेल के अंतिम दो दिनों में भारतीय बल्लेबाजों ने 143 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की जीत की संभावनाओं को खत्म कर दिया।

इसके साथ ही अब भारत के पास इस सीरीज को बराबरी पर खत्म करने का मौका होगा। इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे है। मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। शुभमन गिल (103), रविंद्र जडेजा (107*) और वाशिंगटन सुंदर (101*) ने शतक बनाए। वहीं केएल राहुल 90 रनों पर आउट हो गए और वो शतक से चूक गए।

मैनचेस्टर में ड्रॉ खेलने के बाद भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है। भारतीय टीम के पास 48 में 16 अंक है। उनका प्वाइंट्स प्रतिशत 33.33 है। वहीं इंग्लैंड इस मैच के ड्रॉ के बाद तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। उनका प्वाइंट्स प्रतिशत अब 61.11 से घटकर 54.16 हो गया है। बेन स्टोक्स की टीम के पास उपलब्ध 48 में से 26 अंक हैं।

सम्बंधित ख़बरें

जन्मदिन विशेष: वो भारतीय गेंदबाज जिसने बुमराह के बाद मारी टीम में एंट्री, लेकिन पहले लगा दिया विकेटों का शतक

Under-19 World Cup के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, भारत के खिलाफ दो बल्लेबाजों ने जड़ा शतक

Under-19 World Cup 2026: शिनोजादा और नियाजी का शतक, अफगानिस्तान ने भारत को दिया 311 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर MS Dhoni का बड़ा बयान, कहा- उम्र के आधार पर नहीं…

WTC 2025-27 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीते हारे ड्रॉ पेनल्टी अंक पीसीटी %
1 ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 0 0 36 100
2 श्रीलंका 2 1 0 1 0 16 66.67
3 इंग्लैंड 4 2 1 1 2 26 54.16
4 भारत 4 1 2 1 0 16 33.33
5 बांग्लादेश 2 0 1 1 0 4 16.67
6 वेस्टइंडीज 3 0 3 0 0 0 0
7 न्यूज़ीलैंड – – – – – – –
8 पाकिस्तान – – – – – – –
9 दक्षिण अफ्रीका – – – – – – –

2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में शीर्ष पर है। इस महीने की शुरुआत में वेस्टइंडीज पर 3-0 से सीरीज जीतने के बाद बैगी ग्रीन्स के खाते में 36 अंक और 100 प्रतिशत पर्सेंटाइल प्रतिशत है। उनके बाद श्रीलंकाई टीम है, जिसका प्रतिशत 66.67 है। धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में श्रीलंका ने पिछले महीने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी और 1-0 से जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ड्रॉ के साथ खत्म हुआ चौथा टेस्ट, भारतीय टीम के सामने इंग्लैंड सरेंडर

31 जुलाई से खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लंदन के ओवल में खेला जाएगा और अगर शुभमन गिल की टीम उस मैच में इंग्लैंड को हराने में कामयाब हो जाती है, तो भारत 46.66 पीसीटी% के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा और इंग्लैंड 43.33 पीसीटी% के साथ चौथे स्थान पर आ जाएगा।

Wtc 2025 27 points table after 4th india england test draw

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2025 | 10:40 PM

Topics:  

  • England
  • England Cricket Team
  • IND Vs ENG
  • India vs England
  • Indian Cricket Team
  • World Test Championship

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.