पंत ने रचा इतिहास, WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने

Rishabh Pant: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 40 रन बनाते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
पंत ने रचा इतिहास, WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने
ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट में ऋषभ पंत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। ऋषभ पंत ने गुरुवार (24 जुलाई) को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। 27 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने रोहित शर्मा के 2716 रनों के रिकॉर्ड को तोड़कर WTC में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ऋषभ पंत को चौथे भारत-इंग्लैंड टेस्ट में 40 रनों की जरूरत थी और उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड में दूसरे दिन के खेल के दूसरे सत्र में यह मुकाम हासिल कर लिया। मैनचेस्टर में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच पंत का भारत के लिए 38वां विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबला है। बाएं हाथ के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के नाम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में छह शतक और 16 अर्धशतक दर्ज हैं।

WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

स्थान खिलाड़ी मैच रन औसत सर्वोच्च स्कोर शतक/अर्धशतक
1 ऋषभ पंत 38 2730* 43.80 146 6 / 16
2 रोहित शर्मा 40 2716 41.15 212 9 / 8
3 विराट कोहली 46 2617 35.36 254* 5 / 11
4 शुभमन गिल 36 2512 41.18 269 8 / 7
5 रविंद्र जडेजा 43 2232 40.58 175* 3 / 16
6 यशस्वी जायसवाल 23 2089 50.95 214* 5 / 12
7 केएल राहुल 28 1773 35.46 137 5 / 7
8 चेतेश्वर पुजारा 35 1769 29.98 102* 1 / 15
9 अजिंक्य रहाणे 29 1589 34.54 115 3 / 9
10 मयंक अग्रवाल 19 1293 39.18 243 4 / 4

पंत को पहले दिन के खेल के तीसरे सत्र के दौरान पैर में चोट लगी थी, जब वह 48 गेंदों पर 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन भारत की पहली पारी के 102वें ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर का विकेट गिरने के बाद वह एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए उतरे और अपना अर्धशतक पूरा किया। वो 54 के स्कोर पर आउट हो गए।

अगर इस पारी में पंत 64 रन बनाने में कामयाब हो जाते तो वह इंग्लैंड में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन जाते। वहीं अब पंत को 1000 रन पूरा करने के लिए 10 रनों की और जरूरत है। अगर अगली पारी में पंत 10 रन बनाने में सफल होते है तो वह इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ 1000 रन पूरा करने वाले पांचवें भारतीय बन जाएंगे। वह सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और केएल राहुल की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

मैनचेस्टर टेस्ट में कीपिंग नहीं करेंगे पंत

मैनचेस्टर टेस्ट में चोट के कारण ऋषभ पंत विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। बीसीसीआई ने पंत के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि वह बल्लेबाजी के लिए उतर सकेंगे लेकिन मैच में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। विकेटकीपिंग का जिम्मा ध्रुव जुरेल संभालेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com