मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स (सोर्स- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जहां उसका सामना पहले से फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की टीम से होगी।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही। मुंबई इंडियंस ने 8 में से 5 मैच जीते। इसके अलावा उसे 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, गुजरात जायंट्स ने 8 मैचों में 8 अंक लेकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। ऐसे में चलिए जानते हैं पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11…
Today eliminator between GG vs Mi >Gg never beat mi in wpl history >can mi continue their winning streak ? >> chasing team has more advantages #wpl#mivsgg pic.twitter.com/jkhVWSlZ3H — CRIC_Update (@Krishna05640463) March 12, 2025
दरअसल, ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज आसानी से रन बनाते रहे हैं। इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच होते रहे हैं। हालांकि, शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी आसान हो जाती है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं, क्योंकि बाद में रन बनाना आसान होता है।
साथ ही, दूसरी पारी तक बल्लेबाजी आसान हो जाती है। इसके अलावा, ब्रेबोर्न स्टेडियम की बाउंड्री छोटी हैं, जिसका बल्लेबाज पूरा फायदा उठाते हैं। वहीं, ब्रेबोर्न स्टेडियम में ओस की भूमिका अहम होती है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर सकती है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल और परुनिका सिसोदिया।
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, काशवी गौतम, सिमरन शेख, फोबे लिचफील्ड, भारती फुलमाली, तनुजा कंवर, मेघना सिंह और प्रिया मिश्रा।