Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली

BAN vs PAK: डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट खत्म होने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल बदल गई है।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: May 12, 2026 | 06:16 PM

शान मसूद (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

World Test Championship Points Table: इस वक्त पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसके पहले मैच में बांग्लादेशी टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह शिकस्त दी। पाकिस्तान की इस हार से डब्लूयूटीसी अंक तालिका में अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश से मिली हार के बाद पाकिस्तान को भी यहां पर बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम को बिना कोई टेस्ट मुकाबले खेले फायदा मिला है।

डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर कायम

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की ताजा अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का पीसीटी 87.50 है। वहीं न्यूजीलैंड 77.78 पीसीटी के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम काबिज है, जिसका पीसीटी 75.00 का है। श्रीलंका 66.67 पीसीटी के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।

इस बीच अंक तालिका में बड़ा बदलाव पाकिस्तान की हार के बाद देखने को मिला है। पाकिस्तान पहले पांचवें स्थान पर था, लेकिन अब टीम एक पायदान नीचे खिसक गई है। भारतीय टीम ने अब टॉप-5 में वापसी करते हुए पांचवां स्थान हासिल कर लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को 34 रनों से हराकर रचा इतिहास, कप्तानी डेब्यू में अय्यर फ्लॉप

51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच

ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा

Ire vs Ind: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, डेब्यू के लिए अभी और इंतजार, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

पाकिस्तान को हार से बड़ा नुकसान, भारत को फायदा

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान को डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में भारी नुकसान हुआ है। इस मैच से पहले पाकिस्तान का पीसीटी 50.00 था। टीम ने तब तक दो मुकाबले खेले थे, जिसमें एक जीत और एक हार मिली थी।

हालांकि अब पाकिस्तान ने तीन मैच खेल लिए हैं, जिसमें उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से उसका पीसीटी गिरकर 33.33 हो गया है। दूसरी ओर भारतीय टीम को इसका फायदा मिला है। भारत का पीसीटी फिलहाल 48.15 है। टीम इंडिया ने अब तक कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत, 4 में हार और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। ज्यादा मैच खेलने के कारण भारत नीचे खिसक गया था, लेकिन पाकिस्तान की हार के बाद टीम ने फिर से पांचवें स्थान पर जगह बना ली है।

ये भी पढ़ें: ‘मैं प्रधानमंत्री और खेल मंत्री से…’, साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट को लेकर की अपील

बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत का बड़ा फायदा मिला है। पूरे मुकाबले में बांग्लादेशी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाए रखा। इस जीत से पहले टीम का पीसीटी 16.67 था, जो अब बढ़कर 44.44 पहुंच गया है। इसी के साथ बांग्लादेश ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में लंबी छलांग लगाते हुए आठवें से सीधे छठे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम पांचवें से सातवें नंबर पर खिसक गई है। वहीं इंग्लैंड को भी नुकसान हुआ है और टीम सातवें से आठवें स्थान पर पहुंच गई है।

World test championship points table india gain after bangladesh defeat pakistan in first test

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 06:16 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Indian Cricket Team
  • Pakistan Cricket Team
  • Sports News
  • World Test Championship

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.