- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Womens T20 World Cup New Zealands Victory Ends Indian Teams Journey
Women’s T20 World Cup: न्यूजीलैंड की जीत ने खत्म किया भारतीय टीम का सफर, नहीं काम आ सके पड़ोसी
दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारतीय टीम की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें भी खत्म हो गई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

न्यूजीलैंड महिला टीम (फोटो-एक्स/ट्विटर)
Women’s T20 World Cup: दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारतीय टीम की सेमीफाइनल की उम्मीदें भी खत्म हो गई। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 56 रनों पर समेट दिया और मुकाबले को 54 रनों से जीत लिया।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सुजी बेट्स और जॉर्जिया पिलम्मर ने अच्छी शुरुआत दी। सुजी बेट्स ने 28 और जॉर्जिया ने 17 रनों की पारी खेली। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी एमेलिया कर कुछ खास नहीं कर सकी और 9 रन बनाकर आउट हो गई।
न्यूजीलैंड के तीन विकेट गिरने के बाद सोफी डिवाइन और ब्रूके हालीडे ने पारी को संभाला स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। सोफी डिवाइन ने 19 और ब्रूके हालीडे ने 22 रन बनाकर टीम को 110 रनों तक पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए संधू ने 3, निदा दार ने 1, सादिया इकबाल ने 1 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
इंडिया-न्यूजीलैंड FTA: रोजगार के अवसरों और निवेश का नया अध्याय, जानें समझौते की 5 बड़ी बातें
भारत-न्यूजीलैंड FTA: कीवी और वाइन होंगे सस्ते, किसानों के लिए डेयरी और दालों पर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Bangladesh को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद भी लगा झटका, ICC ने पूरी टीम पर लगाया जुर्माना
BAN vs NZ: नाहिद की घातक गेंदबाजी, शांतो-तंजीम की फिफ्टी; बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
यह भी पढ़ें : बाबर का समर्थन करना फखर जमां को पड़ा महंगा, पीसीबी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया
56 पर ढेर हुई पाकिस्तान की महिला टीम
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से बिखर गई और 56 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन फातिमा सना ने बनाए। उन्होंने 21 रनों का योगदान दिया। उसके अलावा मुनीबा अली ने 15 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई और बैटर दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सकी। न्यूजीलैंड के लिए एमेलिया कर ने 3 विकेट चटकाए। ईडेन कार्सन ने 2, रोसमेरी मैर ने 1, जोन्स ने 1 और ताहुहु ने 1 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को 54 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंची
ऑस्ट्रेलिया ने कल भारत को हराकर शान से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था। आज न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 54 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर रही। वहीं न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। इस ग्रुप में भारत के साथ पाकिस्तान और श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।
Womens t20 world cup new zealands victory ends indian teams journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ग्वालियर: नगर निगम की पानी की टंकी में सांप मिलने का दावा, रहवासियों में आक्रोश, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 08:58 AMई-समृद्धि पोर्टल बंद, वर्धा में नाफेड चना खरीदी ठप; भुगतान और बिक्री दोनों अटकी
May 11, 2026 | 08:56 AMMI vs RCB: आखिरी 6 गेंदें और 15 रन…बल्ला टूटा, हौसला नहीं! भूवी के सिक्स और रसिक के डाइव ने बचाई लाज- VIDEO
May 11, 2026 | 08:53 AMStanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
May 11, 2026 | 08:52 AMअरब सागर में जाने से हर साल रुकेगा 200 टन कचरा, माहुल नाले में लगाया गया 57 मीटर लंबा ट्रैस बूम
May 11, 2026 | 08:49 AMवर्धा में पेयजल संकट गहराया, जलशुद्धीकरण केंद्र के बावजूद गंदा पानी; 3 गांवों की सप्लाई ठप
May 11, 2026 | 08:46 AMमध्य प्रदेश में हिट एंड रन के मामलों में बड़ा उछाल, देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा राज्य, हर घंटे जा रही एक जान
May 11, 2026 | 08:37 AMवीडियो गैलरी

CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM














