Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Women’s T20 World Cup: श्रीलंका के खिलाफ भारत को हासिल करनी होगी बड़ी जीत, रन रेट में करना होगा सुधार

बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण पहले दो मैच में मिला-जुला परिणाम हासिल करने वाली भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में बुधवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने नेट रन रेट में सुधार करने की कोशिश करेगी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 08, 2024 | 01:40 PM

भारतीय महिला टीम (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

दुबई : महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय महिला टीम अब तक दो मुकाबले खेल चुकी है। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ हुआ था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं भारत का दूसरा मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी के पाकिस्तान के साथ हुआ था, जिसमें टीम ने जीत हासिल की थी।

भारतीय बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण पहले दो मैच में मिला-जुला परिणाम हासिल किए। अब भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में बुधवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने नेट रन रेट में सुधार करने की कोशिश करेगी।

टीम नहीं कर पाई अपेक्षित प्रदर्शन

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 58 रन से हार का सामना करना पड़ा जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 106 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसने 18.5 ओवर खेले। जोकि भारत से अपेक्षित नहीं था।

देखा जाए तो भारत का टूर्नामेंट में अभी तक सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन रहा है। खास तौर पर शेफाली वर्मा और उप कप्तान स्मृति मंधाना अभी तक टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाई हैं। शैफाली ने जहां पहले दो मैच में दो और 32 रन बनाए वही मंधाना 12 और सात रन ही बना सकी। मिडल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर दबाव कम करने के लिए इन दोनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

हरमनप्रीत का खेलना संदिग्ध

अभी तक दो मैच में 15 और 29 रन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर का गर्दन में चोट लगी है। इसलिए वे श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी या नहीं ये साफ होना अभी बाकि है, जिससे टीम की तकलीफें और बढ़ गई हैं। पिछले मैच में जब हरमनप्रीत पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी कर रही थी, तब वह चोटिल हो गई थी और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- “पुणे में घर, 5 करोड़ की धनराशि…” ओलंपिक पदक विजेता के पिता की बढ़ी मांगे, जानें क्या है फरमाइशे

ऐसी परिस्थितियों में टीम में जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और रिचा घोष को बल्लेबाजी में और ज्यादा अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। मध्यम गति की गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल करके टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें अन्य तेज गेंदबाजों रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर से भी ज्यादा मदद की जरूरत है। पूजा पिछले मैच में नहीं खेली थी।

श्रेयंका और आशा का अच्छा प्रदर्शन

भारती की महिला टीम अपने मुकाबलों के लिए स्पिन विभाग में दीप्ति शर्मा पर बहुत अधिक निर्भर है। लेकिन दीप्ति शर्मा टूर्नामेंट में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इन दो मुकाबलों में अभी तक युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल और लेग स्पिनर आशा शोभना ने ही अच्छा प्रदर्शन किया है। अब बुधवार को होने वाले भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले में टीम को हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने की जरुरत होगा क्योंकि ग्रुप के अंतिम मैच में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से होगा।

श्रीलंका से रहना होगा सचेत

आगे बढ़ने के लिए भारत के लिए जरुरी है कि वे अपना नेट रन रेट भी सुधारे इसलिए भारत के लिए केवल जीत ही नहीं बल्कि बड़ी जीत की जरुरत है। भले ही श्रीलंका को अपने पहले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारत इस टीम को हल्के से लेने की गलती नहीं करेगी। खासकर अगस्त में एशिया कप फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम अपने इस प्रतिद्वंदी के खिलाफ सतर्क होकर खेलना होगा।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup: आखिर क्यों भारतीय महिला गेंदबाज को पाकिस्तान के खिलाफ लगी फटकार? जानें पूरा मामला

भारतीय खिलाड़ी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि अब श्रीलंका की टीम के पास केवल अपनी कप्तान चमारी अटापट्टू ही नहीं है बल्कि उसके पास अन्य मैच विजेता खिलाड़ी भी हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल , सजना सजीवन ।

श्रीलंका टीम: विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षिका सिल्वा, चमारी अटापट्टू (कप्तान), कविशा दिलहारी, अमा कंचना, इनोशी प्रियदर्शनी, सुगंधिका कुमारी, सचिनी निसानसाला, शशिनी गिम्हानी, अचिनी कुलसुरिया,  उदेशिका प्रबोधनी , इनोका राणावीरा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Women s t20 world cup 2024 india needs to establish a good net run rate against sri lanka

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2024 | 01:40 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

इंटरव्यू की तैयारी में AI का कमाल: जानें 10 ज़बरदस्त प्रॉम्प्ट्स

2

Amravti News: मेलघाट में बाघ के हमले में युवक की मौत, दूसरा अपनी जान बचाने में हुआ कामयाब

3

चलती ट्रेन में प्यार और फिर फरार, भोपाल से नेपाल तक किरदारों में उलझी MP की ‘लापता लेडी’ की कहानी

4

पूर्वांचल में कायम रहेगा ‘हाता’ का दबदबा! हाई कोर्ट ने रद्द की अब्बास की सजा, वापस मिलेगी विधायकी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.