Viral Video (Image Source- Social Media)
Jai Shri Ram Slogan Controversy: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, अगर वीडियो में कुछ सांप्रदायिक दिखे तो लोग उस पर अपनी राय भी खूब रखते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। जिसमें यह साफ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति अपनी गाड़ी में बैठा हुआ है और बाहर खड़ी लड़की से ‘जय श्री राम’ बोलने को कह रहा है।
वीडियो में दिख रहा शख्स उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में काफी ज्यादा फेमस है। इससे पहले भी उसने एक विवादित हरकत की थी। जिसने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत कर दिया था।
वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स अरविंद शर्मा बताया जा रहा है और वह एक मुस्लिम नाबालिग लड़की से ‘जय श्री राम’ बुलवाते हुए दिखाई दे रहा हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिलहास अरविंद शर्मा जेल में है।
Location: Udham Singh Nagar, Uttarakhand A minor Muslim girl was forced to chant “Jai Shri Ram.” Is this the same Arvind Sharma who beat up a laborer named Shahid for praying in an empty field? Now, he has targeted a Muslim girl.#LingOrmDiorAW26APTLook #DiorAW26 #الرياض_الان… pic.twitter.com/Kydf6Ax8fp — Voice Of Humanity (@voiceofbwr) March 3, 2026
वीडियो को शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया हैंडल ने लिखा कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक नाबालिग मुस्लिम लड़की से जबरन “जय श्री राम” बुलवाया गया। क्या यह वही अरविंद शर्मा है जिसने एक खाली मैदान में नमाज पढ़ने पर शाहिद नाम के एक मजदूर की पिटाई की थी? अब उसने एक मुस्लिम लड़की को निशाना बनाया है।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने अमित शाह की मौजूदगी में दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन, अब CM पद से देंगे इस्तीफा
दरअसल, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। उस वीडियो में अटरिया मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा एक व्यक्ति को गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते नजर आ रहे थे। दावा किया जा रहा था कि व्यक्ति मंदिर परिसर में नामज अदा कर रहा था। जिस वजह से अरविंद शर्मा ने उसके साथ मारपीट की। वंही पीड़ित का कहना है कि वह मंदिर से दूर खाली जमीन पर नमाज पढ़ रहा था।