Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MS Dhoni से लेकर…, अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की शादी में भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी हुए शामिल

Arjun Tendulkar Wedding: क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से मुंबई में निजी समारोह में शादी की। समारोह में एमएस धोनी सहित कई दिग्गज क्रिकेटर शामिल हुए।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 05, 2026 | 03:35 PM

धोनी और साक्षी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Arjun–Saaniya wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा ऑल-राउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने एंटरप्रेन्योर सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत कर ली है। इस दौरान भारतीय टीम के कई सितारे इस शादी में शामिल हुए। यह शादी गुरुवार को मुंबई में एक निजी और पारिवारिक समारोह के बीच संपन्न हुई।

अर्जुन और सानिया की शादी समारोह में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़, महान लेग-स्पिनर अनिल कुंबले, दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह, पूर्व क्रिकेटर और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद मौजूद रहे। सभी ने दोनों को नई शुरुआत के लिए अपना आर्शीवाद दिया।

A rare moment at Arjun Tendulkar’s wedding MS Dhoni was seen holding a mobile phone in his hand. Dhoni, who is usually known for not using his phone much, was walking around with it during the event. 😂❤️ pic.twitter.com/tgDBdCUMN3 — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 5, 2026

सम्बंधित ख़बरें

सानिया चंडोक के हुए अर्जुन तेंदुलकर, मायानगरी में लिए सात फेरे; पुष्प वर्षा करते नजर आए सचिन

IPL 2026 से पहले MS Dhoni की मुश्किलें बढ़ी, अब इस मामले में लगा जुर्माना

‘होली की रंग…’, BCCI सचिव देवजीत सैकिया और गौतम गंभीर ने दी होली की शुभकामनाएं

अब शादी में कम टेंशन से ज्यादा आएगा मज़ा, जानिए कैसे AI बना रहा है भारतीय वेडिंग को स्मार्ट और सस्ता

शादी के दौरान सबसे भावुक और खुशी भरा पल तब देखने को मिला जब सचिन तेंदुलकर अपने बेटे और बहू पर फूल बरसाते नजर आए। चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह समारोह बेहद सादगी और गर्मजोशी के साथ संपन्न हुआ।

शादी के रस्मों में भी कई क्रिकेटर हुए थे शामिल

अर्जुन की शादी की रस्में इस हफ्ते की शुरुआत में कई पारंपरिक रस्मों और सेलिब्रेशन के साथ शुरू हुईं। मुंबई में मेहंदी और संगीत फंक्शन समेत शादी से पहले के इवेंट हुए, जिसमें कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर शामिल हुए थे। महीनों की तैयारियों और सेलिब्रेशन के बाद गुरुवार को अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सानिया चंडोक से शादी कर ली। अर्जुन और सानिया ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी। जिसमें कुछ करीबी लोग शामिल थे।

क्रिकेट में बना रहे हैं अपनी पहचान

अर्जुन अपने पिता की तरह क्रिकेटर हैं। अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई से करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने गोवा के लिए खेलते हुए खुद को एक भरोसेमंद बॉलिंग ऑल-राउंडर के रूप में स्थापित किया है। इसके अलावा वह मुंबई इंडियंस के साथ भी जुड़े रहे हैं और हाल ही में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया है, जिससे उनके आईपीएल करियर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: सानिया चंडोक के हुए अर्जुन तेंदुलकर, मायानगरी में लिए सात फेरे; पुष्प वर्षा करते नजर आए सचिन

एंटरप्रेन्योर है सानिया

अर्जुन की मंगेतर, सानिया, मुंबई की एक एंटरप्रेन्योर हैं जो एक जाने-माने बिजनेस परिवार से हैं। वह ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन, उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। उन्होंने पेट-केयर और एनिमल वेलफेयर क्षेत्र में अपना करियर बनाया है और वे एक वेटेरिनरी टेक्नीशियन और एंटरप्रेन्योर के तौर पर अपने काम करती हैं।

Ms dhoni dravid yuvraj among cricket stars were present at arjun saaniya wedding

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2026 | 03:31 PM

Topics:  

  • Arjun Tendulkar
  • Celebrity Wedding
  • MS Dhoni
  • Sachin Tendulkar
  • Wedding

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.