खेसारी लाल यादव ने सेल्फी मांगने पर फैन को दिया धक्का, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, फैंस हुए नाराज
Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पटना के इवेंट में एक फैन उनसे सेल्फी लेने पहुंचा, तो खेसारी ने उसे हाथ से धक्का दे दिया।
- Written By: सोनाली झा
खेसारी लाल यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Khesari Lal Yadav Controversy: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पटना में हुए एक इवेंट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन को कथित तौर पर धक्का देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने फैंस के बीच बहस छेड़ दी है और अभिनेता के व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं।
हाल ही में पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव के साथ यूट्यूबर एल्विश यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस व बिग बॉस फेम नीलम गिरी भी शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें सितारे फैंस के साथ बातचीत और मस्ती करते दिखे। हालांकि एक वीडियो ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, जिसमें खेसारी का रवैया कुछ लोगों को नागवार गुजरा।
क्या है वायरल वीडियो में
वायरल क्लिप में दिख रहा है कि इवेंट के दौरान खेसारी मंच के किनारे एक कुर्सी पर बैठकर पानी पी रहे होते हैं। तभी एक युवक मोबाइल फोन लेकर उनके पास आता है और सेल्फी लेने की कोशिश करता है। जैसे ही वह तस्वीर खींचने के लिए आगे बढ़ता है, खेसारी हाथ से उसे पीछे हटाते नजर आते हैं। इसके तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उस शख्स को दूर कर देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Varun Dhawan Dance: ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ…’, वरुण धवन ने सलमान खान संग डांस पर जताई घबराहट
Ananya Panday Post: लक्ष्य लालवानी के बर्थडे पर अनन्या का खास पोस्ट, ‘चांद मेरा दिल’ के सेट से शेयर की यादें
विवाद के बाद भी शिल्पा शिंदे संग काम करने को तैयार Shubhangi Atre, बोलीं- मेरे लिए काम सबसे जरूरी
‘दृश्यम 3’ के निर्देशक Abhishek Pathak के घर आई नन्ही परी, पत्नी शिवालिका ने बेटी को दिया जन्म
सोशल मीडिया पर बंटे लोग
वीडियो में खेसारी कुछ कहते भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन शोरगुल के कारण उनकी आवाज साफ सुनाई नहीं देती। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने अभिनेता पर घमंड का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा कि स्टार बनने के बाद रवैया बदल गया है। वहीं दूसरे ने कहा कि बेचारे फैन को एक फोटो दे देते, धक्का देने की क्या जरूरत थी?
खेसारी लाल यादव के समर्थन में उतरे फैंस
हालांकि कई फैंस खेसारी के समर्थन में भी उतरे। उनका कहना है कि इवेंट में भारी भीड़ थी और सुरक्षा कारणों से ऐसा कदम उठाया गया होगा। कुछ लोगों ने यह भी तर्क दिया कि अभिनेता पहले ही कई फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवा चुके थे और संभव है कि वह उस समय सिर्फ आराम करना चाहते हों। फिलहाल इस मामले पर खेसारी लाल यादव की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
