Under-19 World Cup में ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजुक ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Will Malajczuk: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज विल मलाजुक ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वो महज 51 गेंदों में अपना शतक पूरा करके यह कीर्तिमान हासिल किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विल मलाजुक (फोटो-सोशल मीडिया)
Will Malajczuk Create History: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज विल मलाजुक ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। विल मलाजुक ने जापान के खिलाफ महज 51 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वो अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विल मलाजुक ने पाकिस्तान के कासिम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा।
विल मलाजुक से पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड पाकिस्तान के कासिम अकरम के नाम था। कासिम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में श्रीलंका के खिलाफ एंटीगा के नॉर्थ साउंड में 63 गेंदों पर शतक जड़कर यह कारनामा किया था। अब सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज विल मलाजुक ने अपने नाम किया।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक
- 51 गेंदें – विल मलाजुक बनाम JPN, 2026*
- 63 गेंदें – कासिम अकरम बनाम श्रीलंका, 2022
- 69 गेंदें – राज बावा बनाम UGA, 2022
- 70 गेंदें – शॉन मार्श बनाम KEN, 2002
यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का ओवरऑल रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाड़ी समीर मिन्हास के नाम है। समीर मिन्हास ने जिम्बाब्वे अंडर-19 टीम के खिलाफ 6 जनवरी 2026 को मात्र 42 गेंदों में शतक बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। समीर ने जिम्बाब्वे के ओल्ड हरारियन्स, हरारे के मैदान में ऐसा किया था। अब दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजुक पहुंच गए हैं। सबसे तेज शतक बनाने में वैभव सूर्यवंशी का नाम टॉप-10 में तीन बार है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
यह भी पढ़ें: Under-19 World Cup में श्रीलंका की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को हराकर अंक तालिका में किया टॉप
यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी
| रैंक | खिलाड़ी का नाम | टीम | गेंदें | विरोधी टीम | मैदान | तिथि |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | समीर मिन्हास | पाकिस्तान अंडर-19 | 42 | ज़िम्बाब्वे अंडर-19 | ओल्ड हरारियन्स, हरारे | 06 जनवरी 2026 |
| 2 | विल मलाजुक | ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 | 51 | जापान अंडर-19 | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक | 20 जनवरी 2026 |
| 3 | वैभव सूर्यवंशी | भारत अंडर-19 | 52 | इंग्लैंड अंडर-19 | द काउंटी ग्राउंड, न्यू रोड, वॉर्सेस्टर | 05 जुलाई 2025 |
| 4 | वैभव सूर्यवंशी | भारत अंडर-19 | 56 | संयुक्त अरब अमीरात अंडर-19 | आईसीसी अकादमी, दुबई | 12 दिसंबर 2025 |
| 5 | क़ासिम अकरम | पाकिस्तान अंडर-19 | 63 | श्रीलंका अंडर-19 | सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड | 03 फ़रवरी 2022 |
| 6 | वैभव सूर्यवंशी | भारत अंडर-19 | 63 | दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 | विलोमूर पार्क, बेनोनी | 07 जनवरी 2026 |
| 7 | जेडन ड्रेपर | ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 | 65 | भारत अंडर-19 | इयान हीली ओवल, ब्रिस्बेन | 24 सितंबर 2025 |
| 8 | राज बावा | भारत अंडर-19 | 69 | युगांडा अंडर-19 | ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, तारूबा | 22 जनवरी 2022 |
| 9 | ज्वेल एंड्रयू | वेस्टइंडीज़ अंडर-19 | 71 | दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 | सेनवेस पार्क, पोटचेफस्ट्रूम | 19 जनवरी 2024 |
| 10 | समीर मिन्हास | पाकिस्तान अंडर-19 | 71 | भारत अंडर-19 | आईसीसी अकादमी, दुबई | 21 दिसंबर 2025 |
| 10 | जावेद अबरार | बांग्लादेश अंडर-19 | 72 | श्रीलंका अंडर-19 | कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो | 28 अप्रैल 2024 |
