-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Will Gill Fined For Arguing With The Umpire What Are The Ipl Rules
अंपायर से भिड़ने के बाद गिल को होगा भारी नुकसान! लगेगा IPL में मैच पर बैन? जानिए क्या कहते हैं नियम
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आईपीएल 2025 के 51वें मुकाबले में शुभमन गिल की फील्ड अंपायर के साथ दो बार बहस हुई। जिसके बाद फैंस ये जानने को उत्सुक हैं कि इसके लिए जीटी के कप्तान पर क्या जुर्माना लगाया जा सकता है?

शुभमन गिल फील्ड अंपायर से बहस करते वक्त (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच का मुकाबला काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। आखिरकार गुजरात टाइटंस मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब हो पाई। इससे पहले हैराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने हैदराबाद के सामने 224 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जिससे जवाब में SRH 20 ओवर में महज 186 रन बना सकी। ऐसे में मुकाबले को गुजरात ने 38 रन से अपने नाम कर लिया।
लेकिन इस मैच में गुजरात की जीत से ज्यादा कप्तान शुभमन गिल चर्चा का विषय रहे। उनकी इस चर्चा के पीछे का कारण अंपायर से साथ हुई बहस थी। दरअसल, हैदराबाद की पारी के 14वें ओवर में अभिषेक शर्मा को नॉट आउट देने के बाद गिल की फील्ड अंपायर के साथ तगड़ी बहस हो गई। जिसके बाद आशंका लगाई जा रही थी कि गिल की इस हरकत के लिए उन्हें हरजाना भुगतना पड़ सकता है।
अंपायर से बहस के बाद शुभमन गिल पर मैच के प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है। अब ऐसे में हमें सबसे पहले आईपीएल के नियमों के बारे में जानना आवश्यक हो जाता है। गौरतलब है कि हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में गिल दो बार अंपायर के साथ भिड़े। पहले गुजरात की बल्लेबाजी के दौरान रन आउट पर इसके बाद अभिषेक शर्मा को नॉट आउट देने पर गिल ने अंपायर के साथ बहस की।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
क्या हैं आईपीएल के नियम?
एक मैच में दो बार अंपायर से भिड़ कर शुभमन गिल ने आईपीएल कोड ऑफ अंडक्ट के आर्टिकल 2.8 का उल्लंघन किया है। बता दें कि ये नियम अंपायर के फैसले से संबंधित है। इस दौरान अंपाय के फैसले पर खिलाड़ी जरूरत के ज्यादा निराशा जाहिर नहीं कर सकता है। इसके अलावा खेल शुरु करने या विकेट छोड़ने में देर करना, सिर को झटकना, LBW दिए जाने के बाद बल्ले से अंदरूनी हिस्से को देखना या फिर उस तरफ इशारा करना, अंपायर से कैप छीनना और अंपायर से उसके फैसले को लेकर बहुत देर तक बहस करते रहना आर्टिकल 2.8 का उल्लंघन करना है।
क्या गिल को मिलेगी सजा?
आईपीएल के नियन के अनुसार लेवल एक ऑफेंस के तहत चेतावनी या मैच फीस का 25 फिसदी जुर्मान और एक डिमेरिट प्वाइंट्स की सजा होती है। वहीं, लेवल दो ऑफेंस के तहत एक सस्पेंसन प्वॉइंट या मैच फीस का 50-100 फीसदी जुर्माना तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गिल ने एक मैच में दो बार अंपायर से की बहस
बता दें कि शुभमन गिल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में दो बार अंपायर के साथ बहस करते हुए दिखाई दिए। पहले बल्लेबाजी करते हुए 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर रनआउट दिए जाने के दौरान उन्होंने अंपायर से तू-तू, मैं-मैं की। इसके बाद हैदराबाद की इसके बाद हैदराबाद की पारी के वक्त अभिषेक शर्मा को नॉट आउट दिए जाने के दौरान गिल अंपायर से बहस करते हुए दिखाई दिए।
Will gill fined for arguing with the umpire what are the ipl rules
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














