एशिया कप से पहले BCCI लेगा बड़ा फैसला, शुभमन गिल को सौंपी जाएगी टी20 की कमान?
Shubman Gill: भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को क्या बीसीसीआई टी20 का कप्तान भी नियुक्त कर सकती है। एशिया कप से पहले एक बार फिर गिल का नाम तेजी से सामने आने लगा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Why Shubman Gill Is Right Choice For Captaincy: एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से हो रहा है। इस टूर्नामेंट से पहले भारत की टी20 टीम में कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हैं और इस रेस में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम तेजी से उभर रहा है। पूर्व क्रिकेटरों और चयनकर्ताओं का मानना है कि कुछ खास वजहें गिल के पक्ष में जा सकती हैं।
भारत अब तक टी20 फॉर्मेट में भी अलग-अलग कप्तानों से बचते आया है, लेकिन भविष्य की योजना को देखते हुए इसमें बदलाव हो सकता है। इसके अलावा गिल का आईपीएल में प्रदर्शन और दुबई में होने वाला एशिया कप काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका में होगी। जहां गिल धीमी पिचों पर फायदा उठा सकते हैं।
गिल का टी20आई करियर कुछ खास नहीं रहा
गिल का अब तक का अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने भारत के लिए 21 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उनका स्ट्राइक रेट 139.27 का रहा है। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं। उनका आखिरी मैच जुलाई 2024 में हुआ था, जिसके बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज़ों ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
एशिया कप के नजदीक आते ही गिल के नाम पर एकबार फिर से चर्चा शुरू होने लगी है। इंग्लैंड में उनकी टेस्ट सफलता से ऐसा प्रतीती होता है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें उप-कप्तान और सूर्यकुमार यादव के उत्तराधिकारी के रूप में चुनने का विचार कर रहे हैं। गिल की नेतृत्व क्षमता, संयमित सोच और युवा जोश को देखते हुए उन्हें आने वाले समय में टीम की कमान सौंपी जा सकती है।
तीन फॉर्मेट में तीन कप्तान
पूर्व भारतीय चयनकर्ता देवांग गांधी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि ऐसा कोई कारण नहीं कि गिल को टी20 में कप्तानी नहीं सौंपी जा सकती है। सूर्यकुमार यादव के बाद कौन कमान संभालेगा। इस बारे में संदेश स्पष्ट होना चाहिए। इस समय भारतीय टीम में सभी फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान हैं।
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अभी से तैयारी में जुटे ग्लेन मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलिया ने बनाया मास्टर प्लान
वनडे में रोहित शर्मा नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं टेस्ट में शुभमन गिल ने कमान संभाल ली है और टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा के संंन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया था। भारत में ऐसा पहली बार हुआ है कि तीन फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान हो।
गिल है कप्तानी के प्रबल दावेदार
गांधी ने आगे कहा कि अन्य देशों के विपरीत, भारत में विभाजित कप्तानी लंबे समय तक काम नहीं करती क्योंकि आप विचार प्रक्रिया में स्थिरता चाहते हैं। जब आपके पास एक शानदार ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी होता है जो एक प्रारूप में कप्तानी करता है, तो उसे दूसरे प्रारूप में वही ज़िम्मेदारी न सौंपना मुश्किल हो जाता है। गिल ने एक बल्लेबाज के रूप में सभी मापदंडों पर खरा उतरा है। और उन्होंने आईपीएल में भी कप्तानी की है।
