- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Tim Southee And Virat Kohli Funny Moments Viral On Social Media India Vs New Zealand 2nd Test
विराट कोहली और टिम साउदी के बीच हुई हाथापाई? जानिए क्यों भिड़ गए दोनों दिग्गज, देखें वीडियो
न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे पुण टेस्ट के दौरान कोहली को कीवी टीम के दिग्गज खिलाड़ी टिम साउदी के साथ हाथापाई करते हुए देखा गया। दरअसल कोहली ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे तब टिम साउदी और उनके मस्ती-मजाक होते हुए देखा गया।
- Written By: मृणाल पाठक

विराट कोहली और टिम साउथी (सौजन्यः वीडियो)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत के पुर्व कप्तान विराट कोहली ने जब क्रिकेट में कदम रखा था, तब वह अपने एग्रेशन के लिए काफी मशहूर थे। उन्हें कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ बहस करते हुए देखा गया था। लेकिन पिछले कुछ सालों में उनके व्यवहार में काफी बदलाव देखने मिला है। अब वह काफी मजाकिया हो गए हैं। उनकी मस्ती को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट सीरीज के दौरान कोहली को कीवी टीम के दिग्गज खिलाड़ी टिम साउदी के साथ हाथापाई करते हुए देखा गया।
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन कीवी टीम ने 259 रन का स्कोर बनाया और फिर पारी जब खत्म हो गई तब विराट कोहली ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे। उसी समय उनका सामना टिम साउदी से हुआ। जहां दोनों के बीच मस्ती-मजाक देखी गई।
Virat Kohli having fun with Tim Southee 😂 #indvsnzl #INDvNZ #INDvsNZ pic.twitter.com/wsAOGCNa8z — Tejash (@Cricmemer45) October 25, 2024
कोहली और साउदी का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर विराट कोहली का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे तब टिम साउदी से वह रास्ते में मिले। जिसके बाद साउदी ने कोहली का हाथ पकड़ लिया और उन्हें रोकने की कोशिश करने लगे। लेकिन कोहली उन्हें धक्का मारकर अपना हाथ छुड़ा लिए। दोनों के बीच इस मस्ती का वीडियो फैंस द्वारा बनाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
फिर पकड़े गए किंग कोहली? जर्मन हसीना की फोटो पर किया लाइक, फैंस बोले- अब अनुष्का से कौन बचाएगा
IPL Orange Cap: ऑरेंज कैप अब विराट कोहली के पास, रनों के मामले में छोड़ा सबको पीछे
Virat Kohli ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
IPL 2026: मुंबई और बेंगलुरु के लिए बुरी खबर! रोहित और कोहली को चोट के कारण मैदान से जाना पड़ा बाहर
कीवी खिलाड़ियों से कोहली की अच्छी दोस्ती
जानकारी के लिए बता दें कि भले ही मैदान पर कोहली और साउदी एक दूसरे के विरोधी हैं, लेकिन मैदान के बाहर वे दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। कोहली का हमेशा से ही कीवी खिलाड़ियों के लिए उदार स्वभाव रहा है। इसी वजह से उनकी दोस्ती भी काफी अच्छी है।
यह भी पढ़ें- डेविड वॉर्नर के ऊपर से हटा 6 साल पुराना बैन, BBL में इस टीम की संभालेंगे कमान!
पुणे में भी नहीं चला कोहली का बल्ला
ज्ञात हो कि दूसरे टेस्ट में भी भारत की पहली पारी में विराट कोहली का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। वह केवल एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में भी पिछड़ते हुए दिखाई दे रही है। 100 रन का आंकड़ा भी टीम ने अब तक छुआ नहीं है, लेकिन भारत के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं।
Tim southee and virat kohli funny moments viral on social media india vs new zealand 2nd test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kamala Harris का डोनाल्ड ट्रंप पर सीधा हमला: ईरान युद्ध को बताया एपस्टीन विवाद से ध्यान भटकाने की चाल
Apr 19, 2026 | 03:05 PM‘दृश्यम 3’ के निर्देशक Abhishek Pathak के घर आई नन्ही परी, पत्नी शिवालिका ने बेटी को दिया जन्म
Apr 19, 2026 | 02:53 PMLIVEIPL 2026 KKR vs RR Live Score: कोलकाता की नजरें पहली जीत पर, इडेन गार्डन्स में राजस्थान से होगा मुकाबला
Apr 19, 2026 | 02:53 PMमारेगांव अस्पताल बेहाल: 40° गर्मी में बंद कूलर-जनरेटर, मरीजों को सुविधाओं का भारी अभाव
Apr 19, 2026 | 02:50 PMबैरकपुर की क्रांतिकारी धरती पर क्या इस बार बदलेगा सत्ता का समीकरण, क्या राज चक्रवर्ती फिर लहरा पाएंगे परचम?
Apr 19, 2026 | 02:49 PMपुणे में सीनियर सिटीज़न्स को 30% Property Tax Rebate की खबर निकली फर्जी, PMC ने जारी किया स्पष्टीकरण
Apr 19, 2026 | 02:48 PMरात 1 बजे स्टेशन पर बेटी को लेने पहुंचे पिता, वायरल वीडियो ने छुआ लोगों का दिल
Apr 19, 2026 | 02:46 PMवीडियो गैलरी

ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM














