Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दोहरा शतक से चूके ऋतुराज गायकवाड़, वेस्ट जोन ने पहले दिन बनाए 363 रन

West Zone vs Central Zone: बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वेस्ट जोन ने पहले दिन 6 विकेट पर 363 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 184 रन की शानदार पारी खेली। वो दोहरा शतक से चूक गए।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 04, 2025 | 06:06 PM

ऋतुराज गायकवाड़ (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

West Zone vs Central Zone, 2nd Semi-Final: बीसीसीआई द्वारा आयोजित दलीप ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल वेस्ट जोन और सेंट्रल के बीच बेंगलुरु के बीसीसीआई सीओई ग्राउंड नंबर-2 में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद वेस्ट जोन ने 6 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाए हैं। इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ दोहरे शतक से चूक गए।

वेस्ट जोन के लिए कप्तानी करते हुए शार्दुल ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मात्र 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं हार्विक देसाई भी 1 रन बनाकर चलते बने। 10 रनों पर वेस्ट जोन ने दो विकेट गंवा दिया।

गायकवाड़ ने पारी को संभाला

यहां से आर्या देसाई और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को आगे बढ़ाया और दोनों के मिलकर तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। आर्या 39 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद श्रेयस अय्यर की कुछ ज्यादा नहीं कर सके। वो भी 25 रन बनाकर वापस लौट गए। अय्यर के साथ गायकवाड़ की साझेदारी 45 रनों की हुई।

सम्बंधित ख़बरें

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश दौरे…न्यूजीलैंड की जगह PSL को प्राथमिकता देंगे ल्यूक रोंची व जैकब ओरम

पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल करके बुरी तरह फंसीं काव्या मारन, सनराइजर्स का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ बैन

JKCA Scam Case में फारूक अब्दुल्ला को मिली राहत, CJM श्रीनगर ने गैर-जमानती वारंट वापस लिया

IPL 2026 के लिए BCCI ने जारी किया नया दिशा-निर्देश, प्रैक्टिस मैच खेलने के लिए भी लेनी होगी परमिशन

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे पर नहीं मिला मौका तो दलीप ट्रॉफी में जड़ा शतक, नॉर्थ जोन के गेंदबाज हुए पस्त

अय्यर के आउट होने के बाद शम्स मुलानी गायकवाड़ का साथ आए। इससे पहले गायकवाड़ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। हालांकि, मुलानी भी कुछ खास नहीं कर सके। वो 18 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों के बीच 42 रनों की साझेदारी हुई। मुलानी के आउट होने के बाद गायकवाड़ को तनुष कोटियान का साथ मिला।

दोहरा शतक से चूकी ऋतुराज गायकवाड़

इस बीच ऋतुराज गायकवाड़ ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। गायकवाड़ और कोटियान के बीच 148 रनों की साझेदारी हुई। 327 के स्कोर पर गायकवाड़ 184 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 206 गेंदों का सामना करते हुए 25 चौके और 1 छक्के लगाए। बड़े हिट लगाने के चक्कर में गायकवाड़ स्टंप हो गए और अपना दोहरा शतक नहीं पूरा कर सके।

शार्दुल और तनुष है क्रीज पर मौजूद

इसके बाद तनुष कोटियान और शार्दुल ठाकुर ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दिन का खेल खत्म होने तक तनुष कोटियान 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं शार्दुल ठाकुर 26 रन बनाकर नाबाद हैं। सेंट्रल जोन के लिए खलील अहमद ने 2, दीपक चाहर ने 1, सरांश जैन ने 2 और हर्ष दुबे ने 1 विकेट चटकाए।

West zone vs central zone 2nd semi final day 1 west zone score 363 with ruturaj century

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 06:06 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket
  • Duleep Trophy
  • Ruturaj Gaikwad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.