Video: जेडेन सील्स को पैट कमिंस से पंगा लेना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रही पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को आउट करने के बाद इशारा करना जेडेन सील्स पर भारी पड़ा है। ICC ने इस हरकत के लिए जुर्माना लगाया है।
जेडेन सील्स को पैट कमिंस से पंगा लेना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना
जेडेन सील्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

बारबाडोस: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बारबाडोस में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गेंदबाज पूरी तरह से हावी रहे हैं। दो दिन में कुल 24 विकेट गिरे हैं। इस मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज के गेंदबाज जेडेन सील्स ने विकेट लेने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ जाने का इशारा किया। जो उन पर ही भारी पड़ा।

आईसीसी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन पैट कमिंस के आउट होने पर उन्हें ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा करने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडेन सील्स पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। सील्स ने आईसीसी आचार संहिता का लेवल एक का अपराध किया है और उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया चूंकि यह 24 महीने के भीतर उनका दूसरा अपराध था।

आईसीसी ने धारा 2.5 का किया उल्लंघन

आईसीसी आचार संहिता के तहत सील्स ने धारा 2.5 का उल्लंघन किया है जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में बल्लेबाज के आउट होने पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने या ऐसे इशारे करने से संबंधित है जिससे बल्लेबाज आक्रामक प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकता है। आईसीसी ने कहा कि 23 वर्ष के सील्स ने अपराध स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

यह घटना पहले दिन बुधवार की है जब आस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस के 28 रन पर आउट होने के बाद सील्स ने उन्हें ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा किया था। सील्स के पांच विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया को 180 रन पर आउट कर दिया था।

मुकाबले का हाल

इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और पूरी टीम 180 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान ख्वाजा ने 47 और हेड ने 59 रनों की पारी खेली। जेडेन सील्स के 5 विकेट के अलावा शमार जोसेफ ने 4 विकेट चटकाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी वेस्टइंडीज को पहली पारी में 190 रनों पर आउट किया। इससे वेस्टइंडीज को मात्र 10 रनों की बढ़त मिली। जिसके बाद दूसरे पारी में भी वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने 92 रन पर 4 विकेट चटकाए हैं। अब देखना होगा कि यह मुकाबला किसके पक्ष में जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com