- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virender Sehwag Praises Ayush Mhatre After Playing 94 Run Innings Against Rcb
अगर वो अपने सौ के बारे में सोच रहे होते तो…वीरेंद्र सहवाग ने आयुष म्हात्रे के लेकर कही बड़ी बात
आयुष म्हात्रे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 94 रनों की पारी खेलकर दिग्गजों को भी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। भारत के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आयुष की बल्लेबाजी की प्रशंसा की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

आयुष म्हात्रे (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से हराकर टेबल टॉपर बन गए। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 94 रनों की पारी खेली। वो बड़े शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए और अपना शतक पूरा नहीं कर सके। हालांकि इसके बाद भी भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आयुष म्हात्रे की जमकर सराहना की।
214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयुष म्हात्रे ने 94 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर सभी का ध्यान अपने तरफ खींचा। लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK भले ही दो रन से हार गई, लेकिन 17 वर्षीय म्हात्रे की 94 रन (48 गेंदों में, 9 चौके और 5 छक्के) की पारी ने जीत की उम्मीदें जगा दी थीं। इस पारी के बाद वीरेंद्र सहवाग ने आयुष की तारीफ करते हुए कहा कि वो टीम के लिए खेल रहे थे, अपने लिए नहीं।
वीरेंद्र सहवाग ने आयुष की तारीफ की
वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर बातचीत करते हुए म्हात्रे की बल्लेबाज़ी की प्रशंसा की और उनके इरादों की स्पष्टता पर बात की। उन्होंने कहा कि जो गेंद पर उन्होंने खेली, वह शॉट लगाने लायक थी। अगर बल्ले के बीच में लगती तो साफ़ तौर पर छक्का होता। इससे साफ़ होता है कि वह सिर्फ शतक के बारे में नहीं सोच रहे थे, बल्कि टीम को जीत दिलाने की कोशिश में थे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
RR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
कप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
सहवाग ने आगे कहा कि म्हात्रे की मानसिकता सकारात्मक थी और वह ओवर की शुरुआत से ही आक्रामक खेलने की मंशा रखते थे। अगर वह अपने शतक के बारे में सोच रहे होते, तो शायद इतना जोखिम भरा शॉट नहीं खेलते।
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आयुष म्हात्रे ने रविंद्र जडेजा के साथ की शतकी साझेदारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए रविंद्र जडेजा और आयुष म्हात्रे ने शतकीय साझेदारी की। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 114 रनों की साझेदारी हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे। ऐसे में इस साझेदारी ने चेन्नई को मुकाबले में बनाए रखा।हालांकि अंत में चेन्नई की टीम 211 रन ही बना सकी और 2 रनों से मुकाबले को हार गई।
Virender sehwag praises ayush mhatre after playing 94 run innings against rcb
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संगमनेर जल संकट पर सख्त हुए विखे पाटिल, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
May 18, 2026 | 04:41 PMबीजेपी शासित राज्यों मेंजानबूझकर मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट, सड़कों पर नमाज पर पाबंदी से भड़के अबू आज़मी
May 18, 2026 | 04:41 PMMP News: सड़क के गड्ढों का होगा 48 घंटे में परमानेंट इलाज! रोड सेफ्टी कमेटी का MP सरकार को बड़ा अल्टीमेटम
May 18, 2026 | 04:41 PMप्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
May 18, 2026 | 04:36 PMNEET के गुनहगार पकड़े गए, तो SRPF पेपर लीक के आरोपी बाहर क्यों? रोहिणी खडसे का महाराष्ट्र सरकार से सवाल
May 18, 2026 | 04:32 PMभिगवान में किसानों का उग्र आंदोलन, पुणे-सोलापुर हाईवे किया जाम, पानी की मांग को लेकर ‘रास्ता रोको’
May 18, 2026 | 04:23 PMवोटर लिस्ट से गायब हो गया था नाम? टेंशन खत्म! MP निर्वाचन आयोग दोबारा जोड़ेगा नाम; 2027 चुनाव की तैयारी तेज
May 18, 2026 | 04:19 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














