-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Will Play Big Innings In Finals Of T20 World Cup 2024 Rahul Dravid And Rohit Sharma Claimed
फाइनल में बड़ी पारी खेलेंगे कोहली, द्रविड़ और रोहित ने किया दावा
- Written By: प्रिया जैस
टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने अपनी जगह बना ली है। जो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में सभी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की नज़र विराट कोहली पर होगी। विराट कोहली के फॉर्म को लेकर भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा ने मैच से पहले खास बात बताई ।

राहुल द्रविड़ (सौजन्य- एक्स)
गुयाना : भारत टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंच चुका है जो भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारबाडोस में केसिंगटन ओवल स्टेडियम में खेलेगा। हालांकि सभी क्रिकेट प्रेमियों को अब तक कोहली के फॉर्म का ही इंतजार है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक उम्मीद दिलाई है।
भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली का समर्थन करते हुए उम्मीद जताई कि यह स्टाइलिश बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप के फाइनल में बड़ी पारी खेलेगा। टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल में सर्वाधिक 741 रन बनाने वाले कोहली इस टूर्नामेंट में अभी तक सात पारियों में केवल 75 रन बना पाए हैं।
द्रविड़ ने सेमीफाइनल में भारत की इंग्लैंड पर 68 रन की जीत के बाद कहा,‘‘आपने देखा होगा कि जब भी विराट थोड़ा जोखिम भरा क्रिकेट खेलते हैं तो हो सकता है कि कुछ अवसरों पर उन्हें सफलता न मिले।”
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़कर निकले आगे, इस चक्कर में चूके दोहरा शतक
विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा
उन्होंने कहा,‘‘इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने वास्तव में अच्छा छक्का जड़ा लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और गेंद को थोड़ा ज्यादा मूवमेंट मिल गया। लेकिन जिस तरह से वह खेलते हैं, वह मुझे पसंद है। ”
द्रविड़ ने कहा,‘‘मैं इसमें किसी तरह का मिथक नहीं जोड़ना चाहता हूं लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे। मुझे उनका रवैया और समर्पण पसंद है।”
Rohit Sharma – Virat Kohli is saving it for the Final. Rahul Dravid – I'm not trying to jinx, but something big is coming in the Final from Virat. pic.twitter.com/gvmcjAX3DH — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 28, 2024
कप्तान रोहित ने भी उम्मीद जताई कि कोहली फाइनल में बड़ी पारी खेलने में सफल रहेंगे। रोहित ने कहा,‘‘वह बेहतरीन खिलाड़ी है। कोई भी खिलाड़ी इस तरह के दौर से गुजर सकता है। हम समझते हैं कि वह कितना कुशल खिलाड़ी है और हम बड़े मैचों में उनके महत्व को समझते हैं। ”
उन्होंने कहा,‘‘फॉर्म कभी कोई समस्या नहीं रही क्योंकि जब आप 15 साल से क्रिकेट खेलते रहे हों तो फॉर्म समस्या नहीं बनती। वह शानदार लय में दिख रहे हैं। उनके इरादे स्पष्ट हैं। संभवत: उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल के लिए बचा कर रखा है।”
टूर्नामेंट में अभी तक तीन अर्धशतक की मदद से 248 रन बनाने वाले रोहित भारत के पहले ऐसे कप्तान हैं जिनकी अगुवाई में टीम 12 महीने के अंदर तीसरी बार आईसीसी के किसी टूर्नामेंट के फाइनल में खेलेगी। भारत ने पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी।
द्रविड़ ने रोहित की प्रशंसा करते हुए कहा,‘‘मैं उनके बारे में जो कुछ भी कहूंगा वह कम होगा। जिस तरह से उन्होंने टीम के साथ काम किया, उनकी रणनीति, उनकी परिपक्वता और टीम के प्रति उनका रवैया के बारे में जितना भी कहा जाए कम होगा।”
व्यक्तिगत प्रदर्शन महत्वपूर्ण होता है लेकिन रोहित ने कहा कि सामूहिक प्रयास से मैच जीतना संतोषप्रद रहा। उन्होंने कहा,‘‘मुझे लगता है कि हमने परिस्थितियों से अच्छी तरह तालमेल बिठाया। परिस्थितियां थोड़ी चुनौती पूर्ण थी। हमने उनसे सामंजस्य बिठाया और यह अब तक हमारी सफलता की कहानी है। आप जानते हैं कि इस मैच तक हमने वास्तव में परिस्थितियों से अच्छी तरह से तालमेल बिठाया है।”
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले फाइनल के बारे में पूछे जाने पर रोहित ने कहा,‘‘हमें पूरे 40 ओवर तक अच्छे फैसले करने होंगे और इससे हमें मैच अपने पक्ष में करने में मदद मिलेगी। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी हम शांत थे। ”
रोहित ने कहा,‘‘मैं यही कह सकता हूं कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। टीम अच्छी लय में है और हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। मैं यही उम्मीद कर सकता हूं कि हम फाइनल में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
इस तरह भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने कोहली के फॉर्म को लेकर भारतीय खेल प्रेमियों में उम्मीद जगाई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Virat kohli will play big innings in finals of t20 world cup 2024 rahul dravid and rohit sharma claimed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पहली बारिश ने खोली निर्माण कार्यों की पोल, खेतों में तबाही, रेलवे अंडरपास में जलभराव से बढ़ी लोगों की परेशानी
Jun 28, 2026 | 02:45 PMगोंदिया के बिरसीफाटा बस स्टॉप बदलने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, सुविधाओं का अभाव
Jun 28, 2026 | 02:39 PMभरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PMलखनऊ हादसे के बाद हाई अलर्ट पर बुरहानपुर नगर निगम, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर, दी चेतावनी
Jun 28, 2026 | 02:29 PM‘हमें नहीं लगता कि यह मर्डर है…’ केतन अग्रवाल केस में सिया गोयल के वकील का बड़ा दावा
Jun 28, 2026 | 02:26 PMरूस ने उड़ाए यूक्रेन के 2 MiG-29, फिर जेलेंस्की ने किया ऐसा पलटवार कि मच गया हड़कंप
Jun 28, 2026 | 02:25 PMवाशिम ने कर्जमाफी योजना में रचा कीर्तिमान, 99.98% किसान खातों का डेटा पोर्टल पर अपलोड
Jun 28, 2026 | 02:25 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














