-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Emotional Post On Kane Williamson Retirement Cricket News
विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा
- Written By: अर्पित शुक्ला
Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन के संन्यास पर विराट कोहली ने भावुक पोस्ट शेयर कर बधाई दी। कोहली ने लिखा कि विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर बेहद खास रहा और जिंदगी की असली शुरुआत अब हुई है।

विलियमसन और कोहली (Image- Socia Media)
Virat Kohli on Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। इंग्लैंड दौरे के दौरान अचानक आए इस ऐलान ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। करीब 16 वर्षों तक ब्लैक कैप्स की बल्लेबाजी की धुरी रहे विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले अपने संन्यास की घोषणा की। उनकी रिटायरमेंट की खबर सामने आते ही भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक प्रतिक्रिया दी।
From an opponent to a friend over the years. It’s been a pleasure watching you bat and compete against you over so many years but more than that I value our friendship and shared perspectives on the game and beyond. I continue to cherish every time we speak or meet. Wishing you… — Virat Kohli (@imVkohli) June 12, 2026
विराट कोहली ने दी शुभकामनाएं
केन विलियमसन के संन्यास पर विराट कोहली ने एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “प्रतिद्वंद्वी से दोस्त बनने तक का यह सफर शानदार रहा। तुम्हें बल्लेबाजी करते देखना और तुम्हारे खिलाफ खेलना हमेशा खास अनुभव रहा। लेकिन उससे भी ज्यादा मैं हमारी दोस्ती और खेल को लेकर हुई बातचीत को महत्व देता हूं। हर मुलाकात मेरी यादों का हिस्सा रहेगी। तुम्हें आगे के जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं भाई। तुमने क्रिकेट में अपना योगदान दे दिया है, अब इस समय का आनंद लो और आराम करो। शानदार काम किया मेरे दोस्त, असली जिंदगी की नई पारी अब शुरू होती है।” पोस्ट के अंत में कोहली ने दिल का इमोजी भी लगाया।
‘फैब-4’ का अहम चेहरा रहे विलियमसन
साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले केन विलियमसन लंबे समय तक न्यूजीलैंड बल्लेबाजी क्रम की सबसे बड़ी ताकत रहे। विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और जो रूट के साथ उन्हें 2010 और 2020 के दशक के चर्चित ‘फैब-4’ बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। भारत के खिलाफ खेले गए फाइनल में उनकी नाबाद 52 रन की पारी टीम की जीत में निर्णायक साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच महामुकाबले से आज होगा आगाज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
सम्बंधित ख़बरें
T20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड
गुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
संन्यास की घोषणा करते हुए विलियमसन भी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। पिछले 16 साल तक इस जर्सी को पहनना किसी सपने के सच होने जैसा था। अब समय आ गया है कि मैं नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए जगह बनाऊं।” उन्होंने अपने प्रशंसकों, साथियों और परिवार का आभार व्यक्त किया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि वह घरेलू क्रिकेट और दुनिया भर में होने वाली टी20 लीग्स में खेलना जारी रखेंगे।
Virat kohli emotional post on kane williamson retirement cricket news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 28 जुलाई LIVE: नीलाद्रि बिजे अनुष्ठान के साथ संपन्न हुई 2026 की जगन्नाथ रथ यात्रा
Jul 28, 2026 | 06:22 AMBirthday Horoscope: किन राशि को मिलेंगे शिक्षा, नौकरी और दांपत्य जीवन के नए अवसर, जानें आज का जन्मदिन राशिफल
Jul 28, 2026 | 06:15 AMAyesha Jhulka Birthday: ‘पहला नशा’ से रातोंरात बनीं स्टार, फिर एक विवाद ने बदल दी आयशा जुल्का की पूरी जिंदगी
Jul 28, 2026 | 06:05 AMAmazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














