IPL चैंपियन बनते ही प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली, साथ में अनुष्का शर्मा भी रही मौजूद- VIDEO
Virat Kohli-Premanand Maharaj: आईपीएल 2026 में खिताबी जीत के बाद 2 जून को RCB के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज (फोटो- सोशल मीडिया)
Virat Kohli Vrindavan after IPL 2026 victory: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 में 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को हराकर इस सीजन की चैंपियन टीम बनी थी। इसके ठीक 1 दिन बाद यानी 2 जून को RCB के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पत्नि अनुष्का संग वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हैं।
गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल के खिताब पर लगातार दो बार कब्जा जमाया था। इस जीत के 48 घंटों के अदंर ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वृंदावन जाना उनकी प्रेमानंद महाराज के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। इससे पहले IPL 2026 के दौरान अक्षय तृतीया के बीच भी विराट-अनुष्का को यहां देखा गया था।
प्रेमानंद महाराज की शरण में विराट-अनुष्का
अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर विराट कोहली बीते कुछ वक्त से प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कई बार विराट कोहली को वृंदावन आते हुए देखा गया है। विराट और प्रेमानंद महाराज के वीडियो आएदिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फिलहाल अब विराट कोहली एक बार फिर से आईपीएल 2026 में चैंपियन बनने के बाद यहां पर आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ENG vs IND: रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, गांगुली-द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड को किया पीछे
सिर्फ एक चौके से विराट बने नंबर-1! इंग्लैंड में कोई भारतीय नहीं कर पाया था ये कमाल, 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
कार्डिफ में विराट का रिकॉर्ड मिशन, एक पारी में टूट सकते हैं 4 बड़े रिकॉर्ड; राहुल द्रविड़ को भी छोड़ेंगे पीछे
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
Virat Kohli and Anushka Sharma at the Agra Airport. – They’re heading to Vrindavan. pic.twitter.com/WG5iLbwwLp — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 2, 2026
वृंदावन आकर विराट कोहली व पत्नि अनुष्का ने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए और उनसे हमेशा की तरह आर्शीर्वाद भी लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट-अनुष्का ने आज सुबह यमुना किनारे करीब 4 बजे महाराज से उनके एकांतवास में मुलाकात की। इस खास मुलाकात के बाद विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के गुरु से भी मिले।
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया होने वाली है एंट्री? चीफ सेलेक्टर अगरकर को मिला साफ संदेश, कहा- जो जरूरी हो वो…
45 मिनट तक हुई मुलाकात
यमुना तट पर स्थित अपनी कुटिया में प्रेमानंद महाराज ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से मुलाकात की। दोनों ने करीब 45 मिनट तक आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान विराट और अनुष्का नंगे पैर पहुंचे थे। उनके गले में तुलसी की माला और माथे पर तिलक भी नजर आया, जिससे उनकी श्रद्धा और भक्ति साफ झलक रही थी।
