सिर्फ एक चौके से विराट बने नंबर-1! इंग्लैंड में कोई भारतीय नहीं कर पाया था ये कमाल, 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
Virat Kohli Stats: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे ODI में विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वह इंग्लैंड में सभी फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
विराट कोहली (Image- IANS)
Virat Kohli Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका था।
कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चौका लगाते ही विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया और इंग्लैंड में तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूप (टेस्ट, वनडे और टी20) मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
सिर्फ 4 रन दूर थे रिकॉर्ड से
मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल चार रन की जरूरत थी। भारतीय पारी के नौवें ओवर में उन्होंने चौका लगाकर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
KL राहुल OUT, ईशान किशन IN…दूसरे ODI में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें टीम इंडिया की प्लेइंग-11
कार्डिफ में विराट का रिकॉर्ड मिशन, एक पारी में टूट सकते हैं 4 बड़े रिकॉर्ड; राहुल द्रविड़ को भी छोड़ेंगे पीछे
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
इंग्लैंड में विराट कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने 2011 से 2026 के बीच इंग्लैंड में खेले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है।
- मैच: 59
- पारियां: 75
- रन: 2646+
- औसत: 40.03
- शतक: 3
- अर्धशतक: 18
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 149
राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड टूटा
इससे पहले यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था। द्रविड़ ने 1996 से 2011 के बीच इंग्लैंड में 46 मैचों की 56 पारियों में 2645 रन बनाए थे।
| खिलाड़ी | रन |
|---|---|
| विराट कोहली | 2646+ |
| राहुल द्रविड़ | 2645 |
| सचिन तेंदुलकर | 2626 |
| रोहित शर्मा | 2308 |
| सौरव गांगुली | 1949 |
| महेंद्र सिंह धोनी | 1869 |
| रवींद्र जडेजा | 1644 |
| केएल राहुल | 1643 |
| सुनील गावस्कर | 1583 |
| शिखर धवन | 1478 |
द्रविड़ के आंकड़े:
- रन: 2645
- औसत: 55.10
- शतक: 8
- अर्धशतक: 15
- सर्वोच्च स्कोर: 217
यह भी पढ़ें- कार्डिफ में 15 साल से अजेय है टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर होगी नजर
विवियन रिचर्ड्स से इतने रन पीछे
भारतीय बल्लेबाजों में नंबर-1 बनने के बाद विराट कोहली की नजर अब विश्व रिकॉर्ड पर होगी। इंग्लैंड की धरती पर किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड सर विवियन रिचर्ड्स के नाम है। विवियन रिचर्ड्स ने 3402 रन बनाए हैं। यानी विराट अभी इस रिकॉर्ड से लगभग 756 रन पीछे हैं। अगर उनका शानदार फॉर्म जारी रहा तो आने वाले समय में वह यह वैश्विक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।
