Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कार्डिफ में विराट का रिकॉर्ड मिशन, एक पारी में टूट सकते हैं 4 बड़े रिकॉर्ड; राहुल द्रविड़ को भी छोड़ेंगे पीछे

Virat Kohli Records: इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ वनडे में विराट कोहली इतिहास रचने के करीब हैं। वो एक ही पारी में राहुल द्रविड़ समेत 4 बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 16, 2026 | 07:33 AM

विराट कोहली (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Virat Kohli To Break 4 Records: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए टीम इंडिया की नजर मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। वहीं, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।

राहुल द्रविड़ को छोड़ेंगे पीछे

विराट कोहली अगर इस मुकाबले में सिर्फ 4 रन बना लेते हैं तो वो राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड की धरती पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। द्रविड़ ने 1996 से 2011 के बीच इंग्लैंड में 46 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 56 पारियों में 2645 रन बनाए थे, जबकि कोहली के नाम फिलहाल 58 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 74 पारियों में 2642 रन दर्ज हैं।

इंग्लैंड में विराट कोहली के आंकड़े

प्रारूप मैच पारी रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक / अर्धशतक
टेस्ट 17 33 1,096 149 33.21 51.91 2 / 5
वनडे 34 34 1,354 107 39.82 86.32 1 / 12
T20 अंतरराष्ट्रीय 7 7 192 66 32.00 133.33 0 / 1
कुल 58 74 2,642 149 37.74 70.64 3 / 18

कोहली के अब तक के आंकड़े

इंग्लैंड में कोहली अब तक तीनों फॉर्मेट मिलाकर 1096 टेस्ट रन, 1354 वनडे रन और 192 T20 अंतरराष्ट्रीय रन बना चुके हैं। विराट के पास इंग्लैंड में भारत के सबसे सफल वनडे बल्लेबाज बनने का भी मौका है। इसके लिए उन्हें दूसरे वनडे में 86 रन बनाने होंगे। फिलहाल इस सूची में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अर्जेंटीना ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना, आखिरी मिनटों में पलटा मैच; लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में बनाई जगह

दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए

स्पेन से हार के बाद छलका किलियन एमबाप्पे का दर्द, बोले- ‘इस हार से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा’

मैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर

इसके अलावा कोहली वनडे क्रिकेट में विदेशी सरजमीं पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं। उनके नाम अभी 182 वनडे मैचों में 7935 रन हैं और 65 रन बनाते ही वह विदेशी मैदानों (विपक्षी टीम के घर और न्यूट्रल वेन्यू) पर 8000 वनडे रन पूरे कर लेंगे। अब तक भारत की ओर से यह उपलब्धि सिर्फ सचिन तेंदुलकर (11,450 रन) और सौरव गांगुली (8,111 रन) ने हासिल की है।

एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका

यह भी पढ़ें- ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो

विराट कोहली के पास विपक्षी टीम के घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका है। उन्होंने अब तक विपक्षी टीम के घर पर खेले गए 125 वनडे मैचों में 5473 रन बनाए हैं। अगर वह इस मुकाबले में 46 रन और बना लेते हैं तो श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा (5518 रन) का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

दूसरे वनडे में जहां भारत की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी, वहीं विराट कोहली के बल्ले से निकली एक बड़ी पारी उन्हें रिकॉर्ड बुक में कई नई उपलब्धियां दिला सकती है।

Virat kohli records india vs england cardiff odi 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 07:33 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • IND vs ENG ODI Series
  • Sports News
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.