- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2026 List Of Most Viewed Matches Rcb On Top In Jiohotstar
क्रेज हो तो ऐसा… व्यूअरशिप के मामले में भी नंबर-1 बनी RCB, विराट कोहली की टीम के मैचों पर आया व्यूज का सैलाब
- Written By: संजय बिष्ट
IPL 2026 Top 7 Most Watched Matches: आईपीएल में व्यूज के मामने में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉप पर है। इस सीजन सबसे फैंस ने सबसे ज्यादा बार आरसीबी के मुकाबले देखें हैं। देंखें JioHotstar के नए आंकड़ें।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाली टीम बनी आरसीबी (AI फोटो)
IPL 2026 List of Most Viewed Matches: दुनिया की सबसे प्रसिद्ध व धनी लीग आईपीएल में पिछले दो सालों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का दबदबा देखने को मिल रहा है। 2025 के बाद इस साल भी आईपीएल की ट्रॉफी पर रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB के कब्जा जमाया। इस साल आरसीबी सबसे ज्याद लंबे वक्त तक प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने वाली टीम थी, जिसका नतीजा भी उसके लिए खिताबी जीत के रूप में सकारात्मक ही निकला।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में सीजन लीग फेज तक सबसे ज्यादा मुकाबले अपने नाम किए। आईपीएल 2026 में बेंगलुरु ने रजत पाटीदार की अगुवाई में फाइनल समेत कुल 10 मुकाबले अपने नाम किए। इसके बाद 9 मैच के साथ सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर रही। यदि आरसीबी की बात करें तो वो व्यूअरशिप के मामले में भी टॉप पर रही, अब जिसकी हर जगर पर चर्चा हो रही है।
सबसे ज्यादा व्यूज लेने वाली टीम बनी RCB
इस सीजन यानी आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर हुई, जो कि इसका आधिकारिक ब्रॉडकास्टर भी है। इसी कड़ी में यदि हम आईपीएल 2026 के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले 7 मुकाबलों की बात करें तो रजत पाटीदार व स्टार विराट कोहली टीम आरसीबी का नाम इसमें 6 बार आया है। इस सीजन जब-जब आरसीबी ने मैच खेला तब-तब व्यूअरशिप ने नए रिकॉर्ड बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
RCB की जीत का इंटरनेशनल क्रेज, बेंगलुरु के चैंपियन बनते ही खुशी से झूम उठे ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री
RCB फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका! चैंपियन बनते ही इस स्टार खिलाड़ी पर लगा बैन, फाइनल मैच में किया था ‘कांड’
Anushka Kisses Virat: RCB की जीत के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट पर प्यार, किस कर जाहिर की खुशी, पोस्ट वायरल
मैदान पर खूब जची विराट-अनुष्का की जोड़ी, फैंस को पसंद आई Virushka की कैमिस्ट्री, जश्न की तस्वीरें हुई वायरल
फाइनल में आए 520 मिलियन व्यूज
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। जियोहॉटस्टार के आंकड़े के मुताबिक इस मैच में 520 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए। इससे पहले आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में 426 मिलियन व्यूज का आंकड़ा दर्ज किया गया। ये प्लेऑफ में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मुकाबला बना। कुल मिलाकर आईपीएल 2026 के सात मैचों में जिन मैचों में सबसे ज्यादा व्यूज आए, उसमें आरसीबी ने 6 मैच खेले।
सबसे ज्यादा देखे गए मुकाबलों की सूची में तीसरे स्थान पर आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स का मैच रहा, जिसे 410 मिलियन व्यूज मिले। चौथे नंबर पर भी आरसीबी का ही मुकाबला रहा, जहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेले गए मैच को 406 मिलियन व्यूज प्राप्त हुए। वहीं, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया क्वालीफायर-2 टॉप-7 में एकमात्र ऐसा मैच रहा, जिसमें आरसीबी शामिल नहीं थी। इस मुकाबले को 366 मिलियन व्यूज मिले। इसके बाद फिर आरसीबी का दबदबा देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी के मैच को 355 मिलियन व्यूज मिले, जबकि आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए क्वालीफायर-1 मुकाबले को भी इतने ही व्यूज हासिल हुए।
ये भी पढ़ें: RCB की जीत का इंटरनेशनल क्रेज, बेंगलुरु के चैंपियन बनते ही खुशी से झूम उठे ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री
IPL 2026 में JioHotstar पर सबसे ज्यादा देखें जाने वाले 7 मैच
- 1. 520M- RCB vs GT (आईपीएल 2026 फाइनल)
- 2. 426M- RCB vs SRH
- 3. 410M- RCB vs RR
- 4. 406M- RCB vs MI
- 5. 366M- GT vs RR
- 6. 355M- RCB vs CSK
- 7. 355M- RCB vs GT
Ipl 2026 list of most viewed matches rcb on top in jiohotstar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रेज हो तो ऐसा… व्यूअरशिप के मामले में भी नंबर-1 बनी RCB, विराट कोहली की टीम के मैचों पर आया व्यूज का सैलाब
Jun 02, 2026 | 10:09 AMअमरावती में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव और नुकसान
Jun 02, 2026 | 10:07 AMNashik Legislative Council: शिवसेना के नरेंद्र दराडे ने महायुति उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा
Jun 02, 2026 | 10:05 AMनागपुर सीट पर कांग्रेस में ‘अपनों’ से जंग: अधिकृत उम्मीदवार अतुल लोंढे के सामने दिनेश ढोले ने ठोकी ताल
Jun 02, 2026 | 10:04 AMसिवनी में दर्दनाक हादसा: कुआं धंसने से मां-बेटी की मौत, 12 घंटे बाद मलबे से निकाले गए शव, बुजुर्ग महिला घायल
Jun 02, 2026 | 10:02 AMमहाराष्ट्र में बाल मृत्यु की रिपोर्टिंग हुई अनिवार्य, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में देनी होगी जानकारी
Jun 02, 2026 | 09:59 AMShare Market Drop: शेयर मार्केट की गिरावट नहीं थमी, सेंसेक्स 74000 और निफ्टी 23229 के नीचे खुला
Jun 02, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM














